जयपुर में आयोजित होगा इंडिया स्टोनमार्ट का 11वाँ संस्करण | 12 Oct 2022

चर्चा में क्यों?

11 अक्टूबर, 2022 को राजस्थान की मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने जयपुर के शासन सचिवालय में इंडिया स्टोनमार्ट के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इंडिया स्टोनमार्ट के 11वें संस्करण का आयोजन 10 से 13 नवंबर को जयपुर के जेईसीसी में किया जाएगा।

प्रमुख बिंदु

  • मुख्य सचिव ने इंडिया स्टोनमार्ट-2022 के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समुचित तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि देश-विदेश में प्रसिद्ध इंडिया स्टोनमार्ट का आयोजन ऐतिहासिक होना चाहिये।
  • इंडिया स्टोनमार्ट का आयोजन सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन, रिको और फिक्की द्वारा किया जाएगा। जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर नगर निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, पुलिस, सामान्य प्रशासन विभाग सहित अन्य विभाग इसको सफल बनाने के लिये सहयोग देंगे।
  • इंडिया स्टोनमार्ट में लगभग 350 प्रदर्शकों के भाग लेने की संभावना है। इसमें टर्की, ईरान, पुर्तगाल सहित कई देशों के प्रदर्शक भाग लेंगे। गुजरात और ओडिशा राज्य भी इसमें स्टेट पवेलियन लगाएंगे। जयपुर आर्किटेक्चर फेस्टिवल, बायर-सेल मीट व शिल्पग्राम का आयोजन भी यहाँ किया गया है।