‘मांडू’बेस्ट हेरिटेज डेस्टिनेशन अवार्ड से सम्मानित | 26 Aug 2022

चर्चा में क्यों?

24 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित 19वें वार्षिक आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स समारोह में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘मांडू’ को बेस्ट हेरिटेज डेस्टिनेशन के लिये आउटलुक ट्रैवलर जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रमुख बिंदु 

  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स दिया गया। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
  • उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पुरस्कारों का 19वाँ वर्ष है। वहीं इस वर्ष आउटलुक ग्रुप के शिखर सम्मेलन का विषय ‘यात्रा का तीसरा युग’निर्धारित है।
  • इस वर्ष पुरस्कार का निर्णय एक शोध एजेंसी द्वारा यात्रा सर्वेक्षण तथा जूरी सदस्यों द्वारा प्रतिक्रियाओं की जाँच के आधार पर किया गया।