‘खेलो झारखंड 2023-24’ संपन्न | 14 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

हाल ही में झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राँची के खेलगाँव स्थित वीर बुधु भगत स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता के समापन के साथ ही राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2023-24 प्रतियोगिता संपन्न हुआ।  

प्रमुख बिंदु

  • राज्य स्तर की इस खेलो झारखंड 2023-24 प्रतियोगिता में राज्य के सभी ज़िलों से लगभग 15,000 बच्चों ने राज्य स्तर पर 29 विभिन्न खेलों में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर 14, 17 एवं 19 आयुवर्ग में भाग लिया।  
  • खेलो झारखंड 2023-24 के अंतर्गत खेलों और खिलाड़ियों का चयन स्कूल स्तर पर हुआ। स्कूल स्तर पर जहां 35,000 स्कूलों ने भाग लिया, वहीं राज्य के सभी प्रमंडलों में 40 लाख से अधिक बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेने के बाद ज़िला एवं राज्य स्तर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। 
  • खेलो झारखंड 2023-24 के अंतर्गत खेले गए विभिन्न खेलों में से कबड्डी, खो-खो और एथेलेटिक्स जैसे खेलों में दो हज़ार से अधिक बच्चों ने राज्य स्तर पर भाग लिया।  
  • सभी वर्गों में चयनित बच्चों के लिये अब 21 दिनों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।