प्रश्न 1

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. सांभर झील में प्रवासी पक्षियों की मौत एवियन बोटुलिज़्म (Avian Botulism) के कारण हुई।
  2. एवियन बोटुलिज़्म (Avian Botulism) विषाणु जनित बीमारी है जो तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है।
  3. सांभर झील को रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 2

'केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक निकाय है।
  2. इसके द्वारा दवाओं के आयात का विनियमन किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 3

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. विश्व में सर्वाधिक मल्टीड्रग-प्रतिरोधी टीबी (MDR-टीबी) के मामले भारत में दर्ज किये गए हैं।
  2. MDR-टीबी का उपचार पहली पंक्ति की दवाओं (First line drugs) से नहीं किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 4

‘नीम कोटेड यूरिया’ (Neem Coated Urea) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह यूरिया के नाइट्रीकरण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।
  2. यह नाइट्रोजन के निक्षालन (Leaching) की रोकथाम करता है।
  3. इसके द्वारा औद्योगिक उपयोग के लिये यूरिया के विभिन्न स्वरूपों में परिवर्तन का परीक्षण किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 5

'K2-18b' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. ह शनि का एक प्राकृतिक उपग्रह है।
  2. इसके वायुमंडल में जल-वाष्प के अंश मिले हैं।
  3. यह गोल्डीलॉक्स ज़ोन में स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 6

'महासागर ऊष्मन’ (Ocean Warming) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. तापमान बढ़ने के कारण प्रवाल विरंजन होता है।
  2. इससे महासागर में विऑक्सीकरण होता है।
  3. यह समुद्री प्रजातियों में बीमारियों के प्रसार को बढ़ाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 7

भारतीय कृषि और कृषि-प्रसंस्करण क्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. कृषक-परिवारों की कुल औसत मासिक आय में कृषि और पशुपालन का योगदान 50% से कम है।
  2. सिंचाई अवसंरचना का निर्माण करना वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों का एक महत्त्वपूर्ण पहलू है।
  3. खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में स्वचालित मार्ग के माध्यम से 100% विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की अनुमति दी गई है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 8

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) एक सांविधिक निकाय है।
  2. यह कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 9

निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-4) में शामिल है/हैं?

  1. मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य
  2. घरेलू हिंसा
  3. HIV संबंधित जानकारी
  4. शिशु और बाल मृत्यु दर

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 10

'पॉपी लेटेक्स' (Poppy Latex) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसकी लाइसेंसिंग सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स द्वारा विनियमित की जाती है।
  2. भारत में मूल रूप से पॉपी की खेती होती रही है।
  3. औषधि उद्योग में इसका उपयोग किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 11

'कोलिस्टिन एंटीबायोटिक' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोलस्टिन को ‘रिजर्व’ एंटीबायोटिक के रूप में वर्गीकृत किया है।
  2. मुर्गीपालन और पशु-आहार के पूरक के रूप में इसके उपयोग पर भारत में अभी तक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
  3. ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 कोलिस्टिन के विनियमन से संबंधित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

प्रश्न 12

निम्नलिखित में से किसका/किनका उपयोग कृत्रिम परिरक्षकों के रूप में किया जाता है?

  1. नाइट्रेट्स
  2. सल्फाइट्स
  3. बेंजोएट
  4. कृत्रिम एंटीऑक्सिडेंट

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 13

निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. सभी कंपनियों को पिछले तीन वर्षों के निवल औसत लाभ का 2% CSR गतिविधियों में खर्च करना आवश्यक है।
  2. वार्षिक रिटर्न दाखिल न करने पर आपराधिक कार्यवाही हो सकती है।
  3. CSR प्रावधानों के किसी भी उल्लंघन के मामले में कारावास का प्रावधान है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 14

ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2019 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 में संशोधन करता है और समलैंगिकता का गैर-अपराधीकरण करता है।
  2. यह केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिये राष्ट्रीय परिषद (NCT) का प्रावधान करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 15

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मोबाइल एप ‘जन औषधि सुगम’ शुरू की गई है।
  2. यह एप प्रधानमंत्री भारतीय जनौषधि परियोजना (PMBJP) केंद्रों के माध्यम से सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने संबंधी सरकार के लक्ष्य पूर्ति में सहायता करेगी ।
  3. PMBJP दवाओं की खरीद केवल विश्व स्वास्थ्य संगठन-गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (WHO-GMP) प्रमाणित निर्माताओं से ही की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 16

प्रोजेक्ट 'टेक सक्षम' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की एक संयुक्त परियोजना है।
  2. यह प्रौद्योगिकी सक्षमता के माध्यम से स्टार्टअप्स के विकास में तेज़ी लाने के लिये शुरू किया गया है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 17

भारत के निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में कौन कुछ समय के लिये गुट-निरपेक्ष आंदोलन के महासचिव भी रहे थे?

प्रश्न 18

उन्होंने मैज़िनी, गैरीबाल्डी, शिवाजी और श्रीकृष्ण की जीवनी लिखी, कुछ समय के लिये अमेरिका में रहे; और सेंट्रल असेंबली के लिये भी चुने गए थे। वह थे :

प्रश्न 19

महात्मा गांधी ने कहा था कि उनकी कुछ सबसे गहन धारणाएँ ‘अनटू दिस लास्ट’ नामक पुस्तक में प्रतिबिम्बित होती हैं और इस पुस्तक ने उनके जीवन को बदल डाला। इस पुस्तक का वह क्या संदेश था जिसने महात्मा गांधी के जीवन को बदल डाला?

प्रश्न 20

निम्नलिखित में से कौन-सा/से रासायनिक परिवर्तन का/के उदाहरण है/हैं? 

  1. सोडियम क्लोराइड का क्रिस्टलन
  2. बर्फ का गलन
  3. दूध का आस्कंदन 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 21

'वायुमंडल की संरचना' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. पृथ्वी के मौसम संबंधी लगभग सभी परिघटनाएँ क्षोभमंडल में घटित होती हैं।  
  2. भूमध्य रेखा की तुलना में ध्रुवों पर क्षोभसीमा का तापमान अधिक होता है।
  3. समतापमंडल में ओज़ोन परत सूर्य से पराबैंगनी किरणों को अवशोषित करके तापमान को कम करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 22

वायुमंडल की संरचना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जल वाष्प की मात्रा घटती है।
  2. भूमध्यरेखीय प्रदेशों की तुलना में समशीतोष्ण प्रदेशों में धूल के कणों की सांद्रता अधिक होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 23

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा वातावरण में तापमान व्युत्क्रमण के संदर्भ में सही नहीं है?

प्रश्न 24

निम्नलिखित में से कौन-सा/से वातावरण को गर्म और ठंडा करने के विभिन्न तरीके है/हैं?

  1. चालन
  2. संवहन
  3. विकिरण
  4. अभिवहन

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 25

कॉरिऑलिस बल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसके कारण पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में दाईं दिशा में और दक्षिणी गोलार्द्ध में बाईं दिशा में विक्षेपित हो जाती है।
  2. विषुवत रेखा पर यह अधिकतम होता है और ध्रुवों की ओर घटता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 26

भूविक्षेपी पवनों के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?

प्रश्न 27

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से 'पारिस्थितिक निकेत' के संबंध में सही है/हैं?

  1. यह पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर एक प्रजाति की स्थिति और उसकी पारिस्थितिकीय भूमिका का वर्णन करता है।
  2. दो अलग-अलग प्रजातियाँ एक ही निकेत में नहीं रह सकती हैं।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 28

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इकोटोन दो विविध पारिस्थितिक तंत्रों के बीच का संक्रमण क्षेत्र होता है।
  2. पक्षियों में विविधता इकोटोन क्षेत्र में पाए जाने वाले कोर प्रभाव (Edge Effect) का उदाहरण हैं।
  3. इकोटोन वैश्विक जलवायु परिवर्तन का एक संवेदनशील संकेतक हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 29

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. खाद्य शृंखला में विषाक्त रसायनों की वृद्धि को जैव आवर्द्धन कहते है।
  2. खाद्य शृंखला में निचले स्तर के जीवों में विषाक्त तत्त्व अधिक संचयित होते है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 30

समशीतोष्ण क्षेत्रों की तुलना में उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक जैव-विविधता के क्या कारण हैं? 

  1. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अपेक्षाकृत लंबी और अधिक स्थिर विकासवादी अवधि के कारण अधिक प्रजातीय विविधता।
  2. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक मौसमी परिवर्तन।
  3. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक सौर ऊर्जा का उपलब्ध होना।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 31

‘संश्लेषित जीव विज्ञान’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह पहले से ही प्रकृति में मौजूद जैविक घटकों के पुनर्निर्देशन और निर्माण पर ध्यान केन्द्रित करता है।
  2. दवा, विनिर्माण और कृषि क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिये संभावित रूप से इसका उपयोग किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 32

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. कृषि विविधता के अंतर्गत खाद्य और कृषि से संबंधित जैविक विविधता के सभी घटक शामिल होते हैं।
  2. भारत में केवल दो वैश्विक महत्त्व की कृषि विरासत प्रणालियाँ (GIAHS) हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 33

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

आनुवंशिक रूप से प्रदत्त विशेषता

जीवों के उदाहरण

1. शाकनाशी के प्रति सहिष्णुता

सोयाबीन

2. कीट प्रतिरोधकता

मक्का

3. परिवर्तित फैटी एसिड संरचना

राई 

4. विषाणु प्रतिरोधकता

बेर

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सुमेलित हैं?

प्रश्न 34

'पौधों और जानवरों में परिवहन' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. जानवरों में परिवहन परिसंचरण तंत्र के माध्यम से होता है।
  2. फ्लोएम जल और खनिज तत्त्वों का, जबकि जाइलम निर्मित भोजन का परिवहन करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 35

हाल ही में शुरू की गई 'SUPRA योजना' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

प्रश्न 36

 हाल ही में समाचार में रहा ‘रामानुजन मशीन’ पद निम्न में से किससे संबंधित है?

प्रश्न 37

वर्ष 1893 में सर विलियम वेडरबर्न और डब्ल्यू. एस. कैन ने किस उद्देश्य से भारतीय संसदीय समिति की स्थापना की थी?

प्रश्न 38

भारत सरकार अधिनियम 1935 द्वारा स्थापित संघ में अवशिष्ट शक्तियाँ किसे दी गई थी?

प्रश्न 39

महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा (1858) का उद्देश्य था? 

  1. भारतीय राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में मिलाने के किसी भी विचार का परित्याग करना।
  2. भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश क्राउन के अंतर्गत रखना।
  3. भारत के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार को विनियमित करना।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 40

बंगाल के तेभागा किसान आंदोलन की क्या माँग थी:

प्रश्न 41

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सी स्वदेशी आंदोलन की सीमाएँ है/हैं?

  1. गरमपंथी नेताओं के बीच वैचारिक अनुरूपता का अभाव।
  2. प्रभावी संगठन या पार्टी संरचना का अभाव।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 42

'सुरक्षा वॉल्व सिद्धांत' की अवधारणा के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. इसके अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस का गठन भारतीयों के बढ़ते असंतोष को कम करने के लिये किया गया था।
  2. गरमपंथी नेता इस सिद्धांत में विश्वास करते थे।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्त्तर चुनिये:

प्रश्न 43

भारत में होम रूल आंदोलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. एनी बेसेंट द्वारा स्थापित लीग दक्षिण भारत तक सीमित एक क्षेत्रीय संगठन था जबकि तिलक की लीग का स्वरूप अखिल भारतीय था।
  2. तिलक की लीग ने भाषाई आधार पर राज्यों के गठन की मांग की।
  3. एंग्लो-इंडियन समुदाय ने बड़े पैमाने पर आंदोलन का समर्थन किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 44

कॉन्ग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (CSP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसका लक्ष्य ब्रिटिश शासन के अधीन स्वशासन प्राप्त करना था।
  2. यह अपनी गतिविधियाँ भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के बाहर से संचालित करती थी।
  3. आर्थिक मुद्दों पर यह मज़दूर और किसान समर्थक थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 45

भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसमें भारत में ब्रिटिश शासन को तत्काल समाप्त करने की मांग की गई।
  2. व्यापक स्तर पर यह एक अहिंसक आंदोलन था।
  3. गांधीजी ने सैनिकों से सेना छोड़ने और भारतीयों पर गोली न चलाने का आग्रह किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 46

सी. राजगोपालाचारी फ़ॉर्मूले के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसमें अलग संप्रभु राज्य के गठन के मुद्दे पर जनमत-संग्रह की बात कही गई थी।
  2. गांधीजी ने इस फार्मूले का समर्थन नहीं किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

प्रश्न 47

 'दक्कन दंगों' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. रैयतवाड़ी व्यवस्था के तहत किसानों पर भारी कर लगाया जाता था।
  2. साहूकारों और किसानों के बीच तनाव के कारण सामाजिक बहिष्कार आंदोलन हुआ।
  3. अधिकांश साहूकार यूरोपीय मूल के थे।

नीचे दिये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 48

 निम्नलिखित में से कौन-सी भारत सरकार अधिनियम, 1935 की विशेषताएँ है/हैं?

  1. इस अधिनियम ने प्रांतीय स्तर पर द्विशासन को समाप्त कर दिया और इसे केंद्र में पेश किया।
  2. इसने संघीय न्यायालय की स्थापना के लिये प्रावधान किया।
  3. इसके द्वारा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की अवधारणा को पेश किया गया था।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 49

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा उत्तर वैदिक काल के बारे में सही नहीं है?

प्रश्न 50

उत्तर वैदिक युग की राजनीतिक प्रणाली में पदाधिकारियों के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

पदाधिकारी  

कार्य

1. संग्रहित्री

सारथी

2. भागदुघ

कर संग्राहक

3. तक्षण

मुख्य न्यायाधीश

4. सूत

खजांची

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?

प्रश्न 51

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. जियोटेक्सटाइल ऐसे अभेद्य वस्त्र हैं जिनका निर्माण परियोजनाओं में उपयोग किया जाता है।
  2. जूट जियोटेक्सटाइल मिट्टी की कृषि-विज्ञान संबंधी विशेषताओं में संवर्द्धन कर उच्च कृषि उत्पादकता सुनिश्चित करते है।
  3. जूट की जैव-निम्नीकरणीयता, इसे जियोटेक्सटाइल उपयोग के लिये अनुपयुक्त बनाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 52

'प्रौद्योगिकी के लिये राष्ट्रीय शैक्षिक गठबंधन' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. यह एडटेक कंपनियों के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल युक्त एक गठबंधन है।
  2. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) इस कार्यक्रम के लिये कार्यान्वयन एजेंसी है।
  3. इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग कर सीखने की व्यक्तिगत क्षमताओं में सुधार करना है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 53

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. भारत में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों की संख्या अधिक है।
  2. शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की साक्षरता दर अधिक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 54

निम्नलिखित में से कौन-सी पहल भारत में शिक्षा के मानकों को बढ़ाने के लिये शुरू की गई है?

  1. ई-पाठशाला
  2. दीक्षा
  3. स्वयंप्रभा
  4. DEEP पोर्टल

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 55

‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ निम्नलिखित में से किसके द्वारा दिया जाता है?

प्रश्न 56

कभी-कभी समाचारों में देखी जाने वाली ‘मियावाकी पद्धति’ संबंधित है:

प्रश्न 57

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह भ्रामक विज्ञापनों के प्रचारक को उस विशेष उत्पाद या सेवा के प्रचार करने से प्रतिबंधित करता है।
  2. यह अनुचित या प्रतिबंधात्मक व्यापार गतिविधियों के विरुद्ध सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
  3. यह अधिनियम राज्य स्तर पर एक उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण का प्रस्ताव करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 58

निम्नलिखित में से कौन-सा/से गांधीवादी 'रचनात्मक कार्यक्रम' के घटक हैं?

  1. ग्रामीण स्वच्छता
  2. आदिवासी
  3. सांप्रदायिक एकता
  4. क्षेत्रीय भाषाएँ

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 59

निम्नलिखित में से कौन-सा/से गांधीवादी दर्शन निगमित सामाजिक उत्तरदायित्‍व (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी-CSR) का मार्गदर्शक है?

प्रश्न 60

'भूरे रंग के वसायुक्त ऊतक' (Brown Adipose Tissue) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह तीव्रता से ऊष्मा उत्पन्न करता है और वृहत पोषक तत्त्वों का उपापचय करता है।
  2. कैफीन का सेवन भूरे रंग के वसायुक्त ऊतक की गतिविधि को बढ़ाता है।
  3. यह वयस्क मनुष्यों में प्रचुर मात्रा में होता है और उम्र के साथ बढ़ता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 61

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

समाचार पत्र

संबंधित व्यक्ति

1. स्वदेशमित्रम

जी.सुब्रमण्यम अय्यर

2. अमृत बाजार पत्रिका

सुरेंद्रनाथ बनर्जी

3. वॉइस ऑफ इंडिया

दादाभाई नौरोजी

उपर्युक्त युग्मों कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

प्रश्न 62

निम्लिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट (VPA), 1878 अकाल पीड़ितों के प्रति अमानवीय व्यवहार की आलोचना को रोकने के लिये लाया गया था।
  2. अमृत बाज़ार पत्रिका को वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से बचाने के लिये रातों-रात एक अंग्रेज़ी अखबार में बदल दिया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 63

'वर्धा योजना' के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा इसकी अनुशंसा की गई थी।
  2. इसमें दस्तकारी या कुछ उत्पादक कार्यों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की बात कही गई थी।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 64

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. हंटर आयोग ने अधिकांश प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिये अपनी सिफारिशें दीं।
  2. विश्वविद्यालयों की स्थितियों और संभावनाओं के बारे में सिफारिशें देने के लिये रैले आयोग स्थापित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 65

निम्नलिखित में से कौन-सा/से नेता ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कॉन्ग्रेस से संबंधित थे?

  1. लाला लाजपत राय
  2. सी. आर. दास
  3. पी.सी. जोशी
  4. दीवान चमन लाल

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 66

‘दिल्ली पैक्ट, 1950’ निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

प्रश्न 67

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. संविधान सभा का गठन अप्रत्यक्ष चुनावों के आधार पर किया गया था।
  2. प्रांतों की सीटें मुस्लिम, सिख और सामान्य वर्ग के बीच बांटी गईं थी।
  3. रियासतों ने संविधान-निर्माण में भाग नहीं लिया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 68

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

प्रकाशन

संबद्ध व्यक्तित्व

1. द सोशलिस्ट

एस. ए. डांगे

2. नवयुग

मुजफ्फर अहमद

3. लेबर-किसान गज़ट

नज़रुल इस्लाम

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

प्रश्न 69

'रोटावायरस' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 

  1. यह एक गैर-संक्रामक बीमारी है।
  2. इससे डायरिया और निर्जलीकरण की समस्या हो सकती है।
  3. यह छोटी आंत को प्रभावित कर पाचन और अवशोषण में बाधा उत्पन्न करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

प्रश्न 70

 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. साबुन कठोर पानी में प्रभावी होते हैं जबकि अपमार्जक (डिटर्जेंट) मृदु जल में प्रभावी होते हैं।
  2. अपमार्जकों के विपरीत साबुन जैव-निम्नीकरणीय होते हैं।
  3. साबुन पर्यावरण के अनुकूल होते हैं जबकि अपमार्जक जलीय जंतुओं को प्रभावित कर सकते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

प्रश्न 71

उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?

प्रश्न 72

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से 'लाल ज्वार' के संबंध में सही है/हैं?

  1. यह एक प्रकार का शैवाल प्रस्फुटन है जो तटीय जल को प्रदूषित कर देता है।
  2. यह एक प्रकार का शैवाल प्रस्फुटन है जो हमेशा लाल रंग का होता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 73

जल मार्ग विकास परियोजना (JMVP) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह राष्ट्रीय जलमार्ग-1 की नौ-परिवहन क्षमता संवर्द्धन पर केंद्रित है।
  2. एशियाई विकास बैंक (ADB) इस परियोजना का तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदाता है।
  3. पहले नदी मल्टी-मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन झारखंड के साहिबगंज में किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 74

ई-सिगरेट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. ई-सिगरेट को सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के तहत विनियमित किया जाता है।
  2. ई-सिगरेट का उत्पादन हाल ही में प्रख्यापित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अध्यादेश, 2019 के तहत एक संज्ञेय अपराध है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 75

हाल ही में समाचारों में रहा कीलादी स्थल किससे संबंधित है?

प्रश्न 76

प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के किसानों के लिये स्वैच्छिक और योगदान आधारित है।
  2. 18- 40 वर्ष की आयु के सभी लघु और सीमांत किसान इस योजना के पात्र हैं।
  3. 60 साल की आयु के पश्चात् किसानों को प्रति माह 3000 रुपए पेंशन देने का प्रावधान है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

प्रश्न 77

मरुस्थल क्षेत्रों में जल ह्रास को रोकने के लिये निम्नलिखित में से कौन-सा/से पर्ण रूपांतरण होता है/होते हैं? 

  1. कठोर एवं मोमी पर्ण
  2. लघु पर्ण
  3. पर्ण की जगह काँटे

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 78

निम्नलिखित में से कौन-सा एक 'पारितंत्र' शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है?

प्रश्न 79

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा ‘कार्बन निषेचन’ (Carbon Fertilization) का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

प्रश्न 80

पारितंत्रों में खाद्य-शृंखलाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 

  1. खाद्य-शृंखला उस क्रम का निदर्शन करती है जिससे जीवों की एक शृंखला एक-दूसरे के आहार द्वारा पोषित होती है।
  2. खाद्य-शृंखला एक जाति की समष्टि के अंतर्गत पाई जाती है।
  3. खाद्य-शृंखला उस प्रत्येक जीव की संख्याओं का, जो दूसरों द्वारा खाई जाती है, निदर्शन करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 81

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

गवर्नर जनरल

संबंधित कार्य

1. लार्ड रिपन

2. लार्ड डलहौजी

3. लार्ड कर्ज़न

पुलिस आयोग की नियुक्ति

विधवा पुनर्विवाह अधिनियम

प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

प्रश्न 82

'मोपला विद्रोह' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. मोपला मालाबार क्षेत्र में रहने वाले मुस्लिम किसान थे।
  2. ज़मींदारों के खिलाफ इस आंदोलन ने परवर्ती चरण में सांप्रदायिक रूप ले लिया।
  3. खिलाफत-असहयोग आंदोलन के नेता मोपला आंदोलन से अलग रहे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 83

 'अखिल भारतीय किसान सभा’ (AIKS)’ के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. स्वामी सहजानंद की अध्यक्षता में AIKS की स्थापना फैज़पुर में हुई थे।
  2. भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस ने AIKS के गठन पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की थी।
  3. AIKS के घोषणा पत्र ने वर्ष 1937 के प्रांतीय चुनावों के लिये कॉन्ग्रेस के घोषणा पत्र को प्रभावित किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/है?

प्रश्न 84

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

किसान आंदोलन 

संबंधित नेता 

1. नील विद्रोह 

बिष्णु बिस्वास

2. एका आंदोलन

दुर्गापाल सिंह 

3. बारदोली सत्याग्रह

मदारी पासी

4. किसान सभा आंदोलन 

गौरी शंकर मिश्रा

उपर्युक्त युग्मों में कौन-से सही सुमेलित हैं?

प्रश्न 85

भारत के जनजातीय आंदोलनों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. नृजातीय जुड़ाव इन विद्रोहों की एक बुनियादी विशेषता थी।
  2. इन विद्रोहों में चमत्कारी नेतृत्व और शक्तियों में विश्वास का तत्त्व अनुपस्थित था।
  3. अधिकांश जनजातीय आंदोलन अपने विस्तार में क्षेत्रीय स्वरूप के थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 86

मॉर्ले-मिंटो सुधारों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इनके तहत मुसलमानों और सिखों के लिये पृथक् निर्वाचन मंडल की व्यवस्था गई थी।
  2. केंद्र में द्विसदनीय व्यवस्थापिका की शुरुआत की गई।
  3. वायसराय की कार्यकारी परिषद में एक भारतीय को शामिल करने का प्रावधान किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 87

भारत सरकार अधिनियम, 1919 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसके द्वारा केंद्र सरकार में द्वैध शासन को लागू किया गया।
  2. महिलाओं को मताधिकार दिया गया।
  3. विधायी शक्तियों का केंद्र से राज्यों की ओर हस्तांतरण किया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 88

निम्नलिखित घटनाओं को सही कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिये:

  1. ईस्ट इंडिया एसोसिएशन का गठन
  2. वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट
  3. इल्बर्ट बिल
  4. इंडियन लीग का गठन

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 89

पिट्स इंडिया अधिनियम 1784 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. कंपनी के नागरिक, सैन्य और राजस्व संबंधी मामलों पर नियंत्रण हेतु बोर्ड ऑफ कंट्रोल की स्थापना की गई थी ।
  2. बॉम्बे और मद्रास प्रेसिडेंसी को गवर्नर-जनरल के अधीन कर दिया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 90

भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के हरिपुरा अधिवेशन के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. सुभाष चंद्र बोस को सर्वसम्मति से इस सत्र का अध्यक्ष चुना गया था।
  2. इसमें आर्थिक नियोजन के माध्यम से देश के आर्थिक विकास के विचार पर चर्चा की गई थी।
  3. भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस द्वारा चीन में एक चिकित्सा मिशन भेजने की स्वीकृति दी गई थी। 

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 91

 हाल ही में समाचारों में रहे पॉली-ऑक्सिम जैल का प्रयोग निम्नलिखित में से किस प्रयोजन हेतु किया जाता है?

प्रश्न 92

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीनों में मानव बुद्धि की तरह सोचने, समझने और उनके व्यवहार के अनुकरण की क्षमता को दर्शाती है। AI के संभावित अनुप्रयोग क्या हैं?

  1. यह सामाजिक अपराधों को कम करने में मदद कर सकता है।
  2. यह भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  3. यह पर्यावरण प्रदूषण से निपटने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 93

बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइल हथियार प्रणालियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. बैलिस्टिक मिसाइलें एक परवलयिक प्रक्षेपपथ (Trajectory) का अनुसरण करती हैं जबकि क्रूज़ मिसाइलें बेहद कम ऊँचाई वाली प्रक्षेपपथ का अनुसरण करती हैं।
  2. बैलिस्टिक मिसाइलों को गति के आधार पर जबकि क्रूज़ मिसाइलों को अधिकतम दूरी के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है।
  3. ब्रह्मोस एक ऑपरेशनल रूप से तैनात हाइपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 94

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. स्पेंट पॉट लाइनिंग (SPL) को खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत खतरनाक अपशिष्ट के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  2. स्पेंट पॉट लाइनिंग पदार्थों का प्रगलन संयत्रों में उत्पादन होता है जिससे सिलिकोसिस बीमारी हो सकती है।
  3. एल्युमीनियम उद्योग में प्रगलन संयत्रों द्वारा स्पेंट पॉट लाइनिंग का उत्पादन किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 95

प्राय: समाचारों में देखा जाने वाला शब्द ‘उत्कर्ष 2022’ है:

प्रश्न 96

वेस्ट नील वायरस के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह मनुष्यों में एक जानलेवा न्यूरोलॉजिकल बीमारी का कारण है।
  2. यह संक्रमित जानवरों के संपर्क के माध्यम से फैलता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 97

 सत्यशोधक समाज ने संगठित किया:

प्रश्न 98

निम्नलिखित पर विचार कीजिये:

  1. कलकत्ता यूनीटेरियन कमिटी
  2. टेबरनेकल ऑफ न्यू डिस्पेंसेशन
  3. इंडियन रिफॉर्म एसोसिएशन

केशब चंद्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी/किनकी स्थापना से है?

प्रश्न 99

निम्नलिखित पर विचार कीजिये:

  1. वर्ष 1936 में हस्ताक्षरित ‘बॉम्बे मैनिफेस्टो' ने प्रत्यक्ष रूप से समाजवादी आदर्शों के प्रतिपादन का विरोधी था।
  2. इसको समस्त भारत से वृहद् व्यापारिक समुदाय का समर्थन मिला।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 100

भारत में औपनिवेशिक शासन के दौरान ‘होम चार्जेज़’ भारत से धन की निकासी का एक महत्त्वपूर्ण अंग था। निम्नलिखित में से कौन-सी निधि/निधियाँ ‘होम चार्जेज़’ की संघटक थी/थीं?

  1. लंदन में इंडिया ऑफिस के भरण-पोषण के लिये प्रयोग में लाई जाने वाली निधि।
  2. भारत में कार्यरत अंग्रेज़ कर्मचारियों के वेतन तथा पेंशन हेतु प्रयोग में लाई जाने वाली निधि।
  3. भारत के बाहर हुए युद्ध अभियानों के लिये अंग्रेज़ों द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली निधि।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये: