प्रश्न 1

स्वदेशी आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

    नेतृत्वकर्त्ता                 स्थान

  1. बाल गंगाधर तिलक        बंबई
  2. अजीत सिंह                पंजाब
  3. सैयद हैदर रज़ा            जम्मू
  4. चिदंबरम पिल्लई           मद्रास प्रेसिडेंसी

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

प्रश्न 2

निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिये:

  1. मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में पाकिस्तान का प्रस्ताव।
  2. कॉन्ग्रेस द्वारा व्यक्तिगत सत्याग्रह का आरंभ।
  3. स्टेफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन का भारत आगमन।
  4. कॉन्ग्रेस द्वारा अनुसमर्थित भारत छोड़ो प्रस्ताव।

निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम है?

प्रश्न 3

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. G7 में जी.डी.पी. (पी.पी.पी.) के संदर्भ में विश्व की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ शामिल हैं।
  2. रूस G7 का एक सदस्य है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 4

आरंभिक नरमपंथियों (उदारवादियों) के राजनीतिक कार्यों के तरीकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसमें वैधानिक सीमाओं के भीतर संवैधानिक आंदोलन शामिल था।
  2. उन्होंने चेतना और राष्ट्रीय भावना जगाने हेतु सशक्त सार्वजनिक जनमत तैयार किया।
  3. वर्ष 1899 में कलकत्ता में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस की एक ब्रिटिश समिति स्थापित की गई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

प्रश्न 5

उदारीकृत प्रेषण योजना (एल.आर.एस.) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. संबंधी/रिश्तेदार की परिभाषा को अब कंपनी अधिनियम, 2013 में परिभाषित संबंधियों/रिश्तेदारों के अनुरूप बनाया गया है।
  2. एल.आर.एस. के नियम विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 द्वारा शासित हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 6

हाल ही में समाचारों में रहा ‘चेन्नई कनेक्ट’ संबंधित है:

प्रश्न 7

असहयोग आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. देश के कुछ भागों में यह आंदोलन सांप्रदायिक हो गया था।
  2. पूरे देश में कई स्थानों पर असहयोग के अंतर्गत परिकल्पित कार्यक्रमों का अनुपालन विधिवत रूप से नहीं हुआ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 8

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

    पत्रिका/संस्थान         संस्थापक

  1. युगांतर                     बरिंद्र कुमार घोष
  2. अनुशीलन समिति         प्रोमोथ मित्रा
  3. रामोसी कृषक दल        अनंत लक्ष्मण कन्हेरे

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

प्रश्न 9

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. क्वांटम कंप्यूटर उन नियमों का उपयोग करते हैं जो संगणना के लिये अणुओं और परमाण्विक पदार्थों के व्यवहार को निर्धारित करते हैं।
  2. क्वांटम कंप्यूटर में सूचना क्यूबिट्स में संग्रहीत होती है।
  3. क्वांटम सुप्रीमेसी क्वांटम कंप्यूटर की योग्यता है जो ऐसी समस्याओं का समाधान कर सकती है जिन्हें पारंपरिक कंप्यूटर द्वारा नहीं किया जा सकता।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 10

निम्नलिखित में से कौन महात्मा गांधी के नेतृत्व में चलाए गए ‘चंपारण सत्याग्रह’ से संबद्ध थे?

  1. नरहरि पारेख
  2. अनुसूया साराभाई
  3. अनुग्रह नारायण सिन्हा
  4. शंभुशरण वर्मा

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 11

सवाना भूदृश्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. आमतौर पर सवाना भूदृश्य की वनस्पति में ऊँची घास और छोटी ऊँचाई वाले बिखरे हुए पेड़ होते हैं।
  2. पूर्वी अफ्रीकी पठार के सवाना में हौसा जनजाति निवास करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 12

इस्लामिक सहयोग संगठन (ओ.आई.सी.) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. हाल ही में भारत को ओ.आई.सी. में पर्यवेक्षक का दर्जा दिया गया है।
  2. यह संयुक्त राष्ट्र के बाद सबसे बड़ा अंतर-सरकारी संगठन है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 13

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. महासागरों में जल की गहराई में वृद्धि के साथ प्रवाल भित्तियों के जीवित रहने की संभावना अधिक होती है।
  2. अधिकांशत: प्रवाल भित्तियाँ प्रशांत और अटलांटिक महासागरों में मौजूद हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 14

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

   पठार              महाद्वीप

  1. हाईवेल्ड          अफ्रीका
  2. देओसाई          यूरोप
  3. हार्डंगरविद्       उत्तरी अमेरिका
  4. वेस्टर्न            ओशिनिया
  5. एंडियन          दक्षिण अमेरिका

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

प्रश्न 15

प्रशांत-परिवेष्टक पेटी अथवा रिंग ऑफ फायर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भूकंप तथा ज्वालामुखी विस्फोट की घटना होती है।
  2. यह प्रशांत, जुआन डी फूका, कोकोस, भारतीय- ऑस्ट्रेलियाई, नज़का, उत्तरी अमेरिकी और फिलीपीन प्लेटों की सीमाओं के बीच स्थित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 16

प्रधानमंत्री जी-वन योजना निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

प्रश्न 17

निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा लाल सागर से संबद्ध है?

  1. यमन
  2. मिस्र
  3. जॉर्डन
  4. सूडान
  5. लीबिया

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 18

एंडियन तट पूरी तरह से महाद्वीपीय मग्नतट से विहीन है, निम्नलिखित में से कौन-सा इसका संभावित कारण है?

प्रश्न 19

‘वन नेशन वन कार्ड’ का उपयोग करके निम्नलिखित में से कौन-सा लेन-देन किया जा सकता है?

  1. नकद निकासी
  2. टोल टैक्स का भुगतान
  3. बस किराए का भुगतान
  4. पार्किंग शुल्क का भुगतान

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 20

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. तराई मैदानों से घिरे ब्लॉक पर्वतों का निर्माण भूपर्पटी में दरारों के कारण होता है।
  2. जब एक-दूसरे को आगे-पीछे खिसकाती दो स्थलमंडलीय प्लेटों के मध्य क्षैतिज गति होती है, तो अनुप्रस्थ भ्रंश उत्पन्न होते हैं।
  3. भ्रंश संकुचन, अनुक्रम भ्रंश और अधिक्षेप भ्रंश उत्पन्न करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

प्रश्न 21

निम्नलिखित में से कौन-से ‘नाविक’ के अनुप्रयोग हैं?

  1. आपदा प्रबंधन
  2. सटीक समय निर्धारण
  3. भू-गणितीय आँकड़ों का संग्रहण
  4. वाहन ट्रैकिंग और नौसेना प्रबंधन
  5. नौ-परिवहन

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 22

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये:

   रॉकेट     देश/समूह

  1. एरियन : यूरोपीय संघ
  2. एटलस : रूस
  3. लॉन्ग मार्च : चीन
  4. सोयुज़ : संयुक्त राज्य अमेरिका

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

प्रश्न 23

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

   नेत्र दोष            व्याख्या

  1. मायोपिया          निकट दृष्टि दोष
  2. प्रेज़्बियोपिया       दृष्टि के निकट बिंदु का धुँधला पड़ना
  3. हाइपरमेट्रोपिया    दूर दृष्टि दोष

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 24

प्रतिलेखन शब्द का क्या अर्थ है?

प्रश्न 25

ICESat-2 उपग्रह के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह पृथ्वी की हिम परतों में हो रहे परिवर्तनों को मापने के लिये इसरो का एक उपग्रह है।
  2. इसमें ऊँचाई मापने के लिये प्रयोग किया जाने वाला फोटॉन-काउंटिंग लेज़र एल्टीमीटर निहित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 26

खसरा-रूबेला के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. खसरा और रूबेला दोनों ही विषाणु के कारण होते हैं।
  2. रूबेला विशेष चिंता का विषय है क्योंकि यह गंभीर जन्मजात दोष पैदा कर सकता है।
  3. खसरे से निमोनिया, दस्त और इंसेफेलाइटिस जैसी द्वितीयक स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

प्रश्न 27

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. बेसिल कैलमेट-गुएरिन (बी.सी.जी.) टीके का उपयोग बच्चों को तपेदिक के गंभीर रूपों से सुरक्षा प्रदान करने हेतु टीकाकरण के लिये किया जाता है।
  2. वैश्विक स्तर पर तपेदिक का अधिकतम भार सामान्यत: पुरुषों पर पड़ता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 28

घर्षण बल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह अपने संपर्क क्षेत्र से स्वतंत्र होता है।
  2. यह दो सतहों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 29

निम्नलिखित में से कौन ‘सक्रिय परिवहन’ है?

प्रश्न 30

समाचारों में रहने वाली ‘लिडार टेक्नोलॉजी’ का इस्तेमाल निम्नलिखित में से किसके लिये किया जा सकता है?

  1. स्वचालित ड्राइविंग के लिये
  2. आधारभूत अवसंरचना संबंधी परियोजनाओं के लिये
  3. वायु प्रदूषण को मापने के लिये

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 31

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन नि:शुल्क विधिक सेवा प्रदान की जाती है:

  1. औद्योगिक कामगारों को
  2. अभिरक्षा में आए व्यक्तियों को
  3. महिलाओं एवं बच्चों को

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 32

उच्चतम न्यायालय के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति हेतु न्यूनतम आयु 55 वर्ष है।
  2. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष है।
  3. उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या (मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर) 33 है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

प्रश्न 33

उच्च न्यायालय के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. केवल दिल्ली और पुदुच्चेरी ही ऐसे केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहाँ उनका स्वयं का उच्च न्यायालय है।
  2. मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 34

ग्राम न्यायालय के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 ‘विधि आयोग’ की सिफारिशों पर आधारित है।
  2. आपराधिक मामलों में अपील की सुनवाई ज़िला न्यायालय में होती है जबकि सिविल मामलों में इसका निपटान सत्र न्यायालय से होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 35

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन, भत्ते, अन्य सुविधाएँ, छुट्टी और पेंशन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इनका निर्धारण समय-समय पर संसद द्वारा किया जाता है।
  2. यह संसद द्वारा मतदेय हैं।
  3. इनका भुगतान भारत की आकस्मिक निधि से किया जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सत्य नहीं हैं?

प्रश्न 36

निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?

  1. 1991 के 69वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम में केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली को विशेष दर्जा दिये जाने का प्रावधान है।
  2. दिल्ली विधानसभा के संदर्भ में मंत्रिपरिषद की संख्या का निर्धारण विधानसभा की कुल संख्या के 15 प्रतिशत पर किया जाता है।
  3. दादरा एवं नागर हवेली के प्रशासक समवर्ती रूप से दमन और दीव के प्रशासक होते हैं।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 37

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. NALSA का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अधीन किया गया था।
  2. NALSA निर्धनों को नि:शुल्क विधिक सेवाएँ प्रदान करता है।
  3. NALSA विवादों के मैत्रीपूर्ण व सामंजस्यपूर्ण निबटान हेतु लोक अदालत के संचालन में सहायता करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

प्रश्न 38

उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने हेतु पात्रता/अर्हता के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसके लिये भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
  2. उसे संसद की नज़रों में एक सम्मानित विधिवेत्ता होना चाहिये।
  3. उसे भारत के किसी क्षेत्र में 10 वर्षों तक न्यायिक पद पर होना चाहिये।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

प्रश्न 39

न्यायिक समीक्षा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है/हैं?

  1. न्यायिक समीक्षा की शक्तियों में संवैधानिक संशोधन के तहत कमी की जा सकती है।
  2. संविधान में कहीं भी ‘न्यायिक समीक्षा’ शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 40

उच्चतम न्यायालय के मूल क्षेत्राधिकार के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. विवाद में राजनीतिक मुद्दे से संबंधित प्रश्न शामिल नहीं होने चाहिये।
  2. किसी गैर-शासकीय नागरिक द्वारा केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार के विरुद्ध दायर मुकदमे की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में नहीं की जाएगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 41

क्षेत्रीय परिषदों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. ये न तो संवैधानिक निकाय हैं और न ही सांविधिक।
  2. प्रधानमंत्री क्षेत्रीय परिषदों का अध्यक्ष होता है।
  3. इनकी सिफारिशें केवल परामर्शीय प्रकृति की होती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

प्रश्न 42

निम्नलिखित में से किस भारतीय गवर्नर-जनरल के शासन काल के दौरान सहमति आयु अधिनियम, 1891 पारित किया गया था?

प्रश्न 43

मंत्रिपरिषद तथा मंत्रिमंडल में विभेदन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. मंत्रिपरिषद एक सूक्ष्म निकाय है जिसमें 15 से 20 मंत्री शामिल होते हैं, जबकि मंत्रिमंडल 60 से 70 मंत्रियों का एक व्यापक निकाय है।
  2. सरकारी दायित्वों को पूरा करने के लिये मंत्रिपरिषद एक निकाय के रूप में कार्य नहीं करती है।
  3. मंत्रिपरिषद एक संवैधानिक निकाय है, जिसका उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 74 और 75 में किया गया है, जबकि मंत्रिमंडल का उल्लेख संविधान में कहीं नहीं है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 44

निम्नलिखित में से कौन गुलामगिरी (1873) का/की लेखक/लेखिका है, जो निम्न जातियों की गुलामी का ऐतिहासिक विवरण प्रस्तुत करती है?

प्रश्न 45

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस अधिनियम के अंतर्गत पहली बार किसी भारतीय को वायसराय और गवर्नर की कार्यकारी परिषद में शामिल करने का प्रावधान किया गया।
  2. इस अधिनियम ने सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व प्रणाली की शुरुआत की जिसे पृथक् निर्वाचन कहा जाता है।
  3. इस अधिनियम ने केंद्रीय परिषद में सरकारी बहुमत को बनाए रखा लेकिन प्रांतीय परिषदों में गैर-सरकारी बहुमत की अनुमति दी।

उपर्युक्त विशेषताएँ निम्नलिखित अधिनियम के प्रावधान हैं:

प्रश्न 46

आत्मसम्मान आंदोलन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने आत्मसम्मान आंदोलन की शुरुआत की।
  2. इस आंदोलन का उद्देश्य अस्पृश्यता का विरोध करना था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 47

भारत में न्यायिक पुनर्विलोकन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. न्यायिक पुनर्विलोकन के प्रावधान को संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से अपनाया गया है।
  2. भारत में सर्वोच्च न्यायालय की न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति का दायरा अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय की तुलना में अधिक व्यापक है।
  3. जो भी विधियाँ (नौवीं अनुसूची में शामिल विधियों सहित) संविधान के मूलभूत ढाँचे का उल्लंघन करती हैं, वे सभी न्यायिक पुनर्विलोकन के अधीन आती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 48

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. वह स्वतंत्र भारत में भारतीय हस्तशिल्प, हथकरघा और थिएटर के पुनर्जागरण के पीछे मुख्य प्रेरक शक्ति थीं।
  2. वह असहयोग आंदोलन में सेवादल के महिला वर्ग की प्रभारी थीं।

उपर्युक्त कथनों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी निम्नलिखित प्रमुख महिला नेताओं में से किसे संदर्भित किया गया है?

प्रश्न 49

निम्नलिखित में से किसे भारतीय संविधान में मौलिक कर्त्तव्य के रूप में उल्लिखित नहीं किया गया है?

प्रश्न 50

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

वर्ष 1851 में गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी ने एक राज्य के संदर्भ में कहा कि ‘‘यह एक चेरी के समान है जो एक दिन स्वयं हमारे मुँह में गिर जाएगी।’’

उपर्युक्त कथन में लॉर्ड डलहौजी ने निम्नलिखित में से किस राज्य का उल्लेख किया था?

प्रश्न 51

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. निमोनिया फेफड़ों से संबंधित तीव्र श्वसन संक्रमण है।
  2. निमोनिया संक्रामक रोग है जो खांसने या छींकने से फैल सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 52

आज़ाद पट्टन जल विद्युत परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस परियोजना का निर्माण सिंधु नदी पर किया जा रहा है।
  2. यह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का एक हिस्सा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 53

मेलाघाट बाघ अभयारण्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह नंदादेवी बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा है।
  2. यह भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 54

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. जैव-उत्प्रेरण का तात्पर्य रासायनिक अभिक्रियाओं तेज़ करने के लिये जैविक स्रोतों से प्राप्त प्राकृतिक पदार्थों के उपयोग से है।
  2. क्रायोजेनिक अभिक्रियाएँ उच्च तापमान पर की जाने वाली रासायनिक अभिक्रियाएँ हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 55

भारत में ट्रांस-शिपमेंट टर्मिनल के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

यह किसी बंदरगाह पर अवस्थित एक टर्मिनल है जो कंटेनरों का प्रबंधन करता है और उन्हें स्थायी रूप से संग्रहीत करता है।

  1. भारत का पहला ट्रांस-शिपमेंट हब ‘इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांस-शिपमेंट टर्मिनल’ (ICTT) वल्लारपदम टर्मिनल में विकसित किया जा रहा है।
  2. वल्लारपदम टर्मिनल कोच्चि, केरल के कोचीन बंदरगाह का हिस्सा है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 56

पारिस्थितिकी-संवेदी क्षेत्रों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. उन्हें वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत अधिसूचित किया गया है।
  2. इन क्षेत्रों में जैविक कृषि की अनुमति है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 57

दल-बदल विरोधी कानून के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. स्वेच्छा से राजनीतिक पार्टी की सदस्यता त्यागने पर किसी भी सदन के सदस्य को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है।
  2. दल-बदल विरोधी कार्यवाही में अध्यक्ष या अध्यक्ष के आदेश की न्यायिक समीक्षा नहीं की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 58

भूकंप की भविष्यवाणी के लिये विकसित नई विधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. नई विधि फीलोसिलीकेट्स की घर्षण शक्ति के विश्लेषण पर आधारित है।
  2. फीलोसिलीकेट्स, मोटी प्लेटों के रूप में पाए जाने वाले खनिज हैं जो भ्रंशों के सबसे कमज़ोर हिस्से में पाए जाते हैं जहाँ भूकंप आते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं?

प्रश्न 59

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. राष्ट्रपति की क्षमादान शक्ति का दायरा राज्यपाल की क्षमादान शक्ति से अधिक व्यापक है।
  2. राज्यपाल की क्षमादान शक्ति केवल उन्ही मामलों में लागू होती है जिसमें एक व्यक्ति को राज्य के कानून के खिलाफ अपराध का दोषी पाया गया हो।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 60

निम्नलिखित अंतर्राष्ट्रीय निकायों पर विचार कीजिये:

  1. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
  2. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन
  3. विश्व स्वास्थ्य संगठन
  4. विश्व बैंक समूह

उपर्युक्त में से कौन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद के दायरे में आता है?

प्रश्न 61

हाल ही में समाचारों में रहा 'बाथिनोमस रक्सासा' है:

प्रश्न 62

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. कैसुअरीना पादप वर्ग के क्लोन लवण प्रभावित मिट्टी के लिये उपयुक्त हैं।
  2. फ्रेंकिया नाम जीवाणु के साथ सहजीवी संबंध के चलते कैसुअरीना नाइट्रोजन स्थिरीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 63

हाल ही में समाचारों में रहा ब्लैकरॉक एंड्राइड मैलवेयर किस प्रकार का मैलवेयर है?

प्रश्न 64

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (NDRF) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस कोष को भारत सरकार की आकस्मिक निधि में शामिल किया गया है।
  2. इस कोष किये जाने वाले व्यय के लिये संसदीय अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होती।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 65

पवित्र उपवनों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. ये ऐसे संरक्षित वन है जो संरक्षण करने वाले समुदाय से महत्त्वपूर्ण धार्मिक संबंध होता है।
  2. इन वनों को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत विधिक संरक्षण प्राप्त है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 66

निम्नलिखित में से कौन-सा निकाय ‘विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति’ नामक रिपोर्ट को तैयार करने में शामिल नहीं है?

प्रश्न 67

'सीरो-निगरानी' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसका उद्देश्य विशिष्ट एंटीबॉडी की उपस्थिति का पता लगाकर आबादी में किसी बीमारी के प्रसार का आकलन करना है।
  2. यह पूर्व में हुए संक्रमणों का संकेत देता है तथा सक्रिय संक्रमण का भी पता लगाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 68

डाइक्लोरोडाइफेनिलट्राईक्लोरोएथेन (DDT) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसे स्टॉकहोम कन्वेंशन के तहत कृषि उपयोग के लिये प्रतिबंधित किया गया था।
  2. इसका उपयोग मलेरिया के संक्रमण को कम करने में एक प्रभावी रसायन के रूप में किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 69

‘मनोदर्पण पहल’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसका उद्देश्य कोविड -19 महामारी के दौरान छात्रों को उनके मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के लिये मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करना है।
  2. इस पहल की शुरुआत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 70

ग्लोबल फंड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस फंड की स्थापना महामारी के रूप में तपेदिक, एक्वायर्ड इम्यूनो-डिफिसिएंसी सिंड्रोम और मलेरिया को समाप्त करने के लिये की गई थी।
  2. भारत ग्लोबल फंड के साथ केवल एक प्राप्तकर्त्ता के रूप में साझेदारी करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 71

प्रायः समाचारों में देखी जाने वाली मलीमथ समिति किससे संबंधित है?

प्रश्न 72

'बाल गंगाधर तिलक' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. वह डेक्कन एजुकेशन सोसायटी के संस्थापक थे।
  2. उन्होंने ऑल इंडिया होम रूल लीग की स्थापना की जिसका संचालन केवल महाराष्ट्र तक सीमित था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 73

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत संचालित है।
  2. यह रिवर्स ई-नीलामी की सुविधाएँ प्रदान करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 74

जन प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA), 1950 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह हाउस ऑफ पीपल और राज्यों की विधानसभाओं तथा विधानपरिषदों में सीटों के आवंटन का प्रावधान करता है।
  2. यह दो वर्ष या उससे अधिक की सज़ा वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 75

चंद्र शेखर आज़ाद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. उन्होंने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) की स्थापना की।
  2. HSRA के घोषणापत्र का शीर्षक 'द रिवोल्यूशनरी' था।
  3. चंद्र शेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि देने के लिये पूरे भारत में शहीद दिवस मनाया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 76

राष्ट्रीय बायोफार्मा मिशन के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. मिशन को जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (BIRAC) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
  2. इस मिशन के तहत इनोवेशन इन इंडिया (i3) कार्यक्रम शुरू किया गया है ताकि बायोफार्मा सेक्टर में स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 77

ग्रामीण स्थानीय निकायों (RLB) के वित्त पोषण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर RLB को केंद्र सरकार से अनुदान प्राप्त होता है।
  2. केंद्र सरकार से प्राप्त मूल अनुदान का उपयोग RLB द्वारा स्थान-विशेष की आवश्यकताओं के लिये किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 78

सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की दूसरी स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की स्वैच्छिक राष्ट्रीय समीक्षा नीति अयोग द्वारा प्रस्तुत की जाती है।
  2. पिछले दशक में लगभग 271 मिलियन लोगों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला गया।
  3. गरीबी संबंधित प्रस्तुत अनुमान वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक -2019 (MPI) के आधार पर व्यक्त किया गया है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 79

परिसीमन आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है और यह भारत निर्वाचन आयोग के सहयोग से काम करता है।
  2. यह लोकसभा, राज्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों और शहरी स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों को पुनः परिभाषित करता है।
  3. यह वन वोट वन वैल्यू के सिद्धांत पर काम करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 80

'निष्ठा कार्यक्रम' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसकी शुरुआत देश में उच्च माध्यमिक स्तर पर सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने के लिये की गई है।
  2. यह एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 81

'PASSEX' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निकट आयोजित होने वाला एक वार्षिक नौसैनिक अभ्यास है।
  2. यह एक त्रिपक्षीय अभ्यास है जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और भारत शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 82

'प्रत्यक्ष मुद्रीकरण' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. भारतीय रिज़र्व बैंक प्रत्यक्ष रुप बॉण्ड या प्रतिभूतियों के बदले केंद्र सरकार के राजस्व घाटे को कम घाटे के लिये धन देता है।
  2. सरकारी बॉण्ड भारतीय रिज़र्व बैंक के लिये एक देयता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 83

‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019’ के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह एक केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की परिकल्पना करता है जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों को बढ़ावा देना, उनकी रक्षा करना और उन्हें लागू करना है।
  2. उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 की प्रकृति सलाहकारी हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 84

भारत में 'पोस्टल बैलट सिस्टम' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से मतपत्र वितरित किये जाते हैं और डाक के माध्यम से ये मतपत्र चुनाव अधिकारियों को लौटाए जाते हैं।
  2. अब तक केवल सर्विस वोटर्स को ही डाक मतपत्र के माध्यम से वोट डालने की अनुमति है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 85

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) एक वैधानिक निकाय है।
  2. NFRA लेखांकन मानकों के प्रवर्तन के लिये एक स्वतंत्र नियामक है।
  3. NFRA सभी सूचीबद्ध कंपनियों और असूचीबद्ध सार्वजनिक कंपनियों की जाँच कर सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 86

'मधुबनी चित्रकला' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. कला का यह रूप केवल बिहार के मिथिला क्षेत्र में प्रचलित है।
  2. चित्रित विषयवस्तु और डिज़ाइन में केवल धार्मिक विश्वासों को ही प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 87

परमाणु रिएक्टर की ‘क्रांतिकता’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है?

प्रश्न 88

हालोआर्चिआ (Haloarchaea) जिसके कारण हाल ही में लोनार झील के जल का रंग गुलाबी हो गया था, किसका एक प्रकार है?

प्रश्न 89

इंडियन बुलफ्रॉग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह एक आक्रामक प्रजाति है।
  2. IUCN की रेड लिस्ट में इसे गंभीर रूप से संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
  3. यह भारतीय वन्यजीव अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 90

'डिब्रू-सैखोवा नेशनल पार्क' के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. डिब्रू-सैखोवा एक राष्ट्रीय उद्यान और बायोस्फीयर रिज़र्व है।
  2. यह भारत का सबसे बड़ा दलदला जंगल है।
  3. यह एक महत्त्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र (IBA) है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 91

कछुआ जीवन रक्षा गठबंधन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इसका उद्देश्य विशेष रूप से एशियाई कछुओं के संकट को संबोधित करना है।
  2. भारत, इस गठबंधन का सदस्य है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 92

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर (EMC) योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह योजना वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है।
  2. यह योजना केवल ग्रीनफील्ड EMC की स्थापना के लिये सहायता प्रदान करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 93

वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह रिपोर्ट RBI द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाती है।
  2. यह तनाव परीक्षणों के माध्यम से वित्तीय क्षेत्र के लचीलेपन का आकलन करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 94

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. सदन का एक निर्वाचित सदस्य स्वेच्छा से उस राजनीतिक दल की सदस्यता छोड़ देता है, जिसके टिकट पर वह निर्वाचित होता है।
  2. जारी किये गए व्हिप के विपरीत मतदानकरना अथवा मतदान में भाग न लेना।
  3. एक निर्वाचित सदस्य किसी अन्य पार्टी के साथ पार्टी के निर्वाचित सदस्यों के एक तिहाई के विलय के परिणामस्वरूप अपनी पार्टी से बाहर चला जाता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से दसवीं अनुसूची के अंतर्गत ‘अयोग्य’ घोषित करने के लिये आवश्यक शर्तें है?

प्रश्न 95

‘पंचायत एंटरप्राइज सूट (PES)’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह कुछ कोर कॉमन एप्लिकेशन का एक सूट है जो पंचायतों के कामकाज के लगभग पूरे स्पेक्ट्रम को अभिलक्षित करता है।
  2. ‘ऑडिटऑनलाइन’ PES के तहत विकसित किये गए एप्लिकेशनों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 96

भारत में भूकंपीय क्षेत्रों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार भारत में पाँच भूकंपीय क्षेत्र हैं।
  2. भूकंपीय क्षेत्र V भूकंप की दृष्टि से सर्वाधिक सक्रिय क्षेत्र हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 97

ट्युटिंग-टिडिंग सुतर ज़ोन (TTSZ) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस क्षेत्र में हिमालय दक्षिण की ओर एक तीव्र मोड़ बनाता हुआ इंडो-बर्मा श्रेणी से जुड़ता है।
  2. यह क्षेत्र दो अलग-अलग गहराईयों पर हल्के भूकंप उत्पन्न कर रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 98

निम्नलिखित में से किन देशों में अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली पाई जाती है?

  1. संयुक्त राज्य अमरीका
  2. दक्षिण कोरिया
  3. कनाडा
  4. अफगानिस्तान

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

प्रश्न 99

न्यायालय की अवमानना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. सिविल अवमानना भारत में अपराध नहीं है।
  2. सर्वोच्च न्यायालय के पास देश के सभी न्यायालयों की अवमानना के मामले में दंडित करने की शक्ति है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

प्रश्न 100

'विशेष अवकाश याचिका (SLP)' के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. यह निचली अदालतों में पारित आदेश के खिलाफ अपील करने के लिये सर्वोच्च न्यायालय को विशेष अनुमति प्रदान करने की शक्ति देता है।
  2. SLP दायर होने के बाद सर्वोच्च न्यायालय को मामले की सुनवाई करनी पड़ती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?