प्रीलिम्स फैक्ट्स 15 अक्तूबर 2019

विश्व मानक दिवस

World Standard Day

14 अक्तूबर, 2019 को भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा 60वें ​​विश्व मानक दिवस (World Standard Day) का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।

थीम:

  • वीडियो स्टैंडर्ड्स क्रियेट ए ग्लोबल स्टेज (Video Standards Create a Global Stage)।

World Standard Day 2019

भारतीय मानक ब्यूरो

(Bureau of Indian Standards- BIS)

  • भारत में मानकीकरण गतिविधियों के सामंजस्यपूर्ण विकास के उद्देश्य से वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्थान की स्थापना की गई थी।
  • भारतीय मानक संस्थान को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 1986 के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो में रूपांतरित कर दिया गया।
  • यह उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

कार्य:

  • भारतीय मानक ब्यूरो का मुख्य कार्य माल के मानकीकरण, अंकन (Marking)और गुणवत्ता प्रमाणीकरण की गतिविधियों को क्रियान्वित करना है।
  • भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो को सेवाओं के मानकीकरण और प्रमाणन से संबंधित गतिविधियों का उत्तरदायित्व भी सौंपा गया है।

क्षेत्र:

  • रसायन
  • चिकित्सा उपकरण और अस्पताल
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • धातुकर्म (Metallurgical) इंजीनियरिंग
  • विद्युत तकनीकी
  • पेट्रोलियम, कोयला और संबंधित उत्पाद
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
  • उत्पादन और सामान्य इंजीनियरिंग (Production and General Engineering)
  • खाद्य और कृषि
  • कपड़ा (Textile)
  • प्रबंधन और सिस्टम (Management and Systems)
  • ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • जल संसाधन

सिरुमुगई शॉल

Sirumugai Shawl

मामल्लपुरम् में भारत-चीन द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सिरुमुगई शॉल (Sirumugai Shawl) भेंट की है।

Sirumugai Shawl

सिरुमुगई शॉल क्या है?

  • सिरुमुगई शॉल कोयंबटूर से लगभग 35 किलोमीटर दूर सिरुमुगई नामक स्थान पर रामलिंगम् सोद्दमबिगई बुनकर सहकारी समिति द्वारा सोने और सिल्क से बनाई गई है।
  • इन शॉलों पर इससे पहले थिरुकुरल (तमिल ग्रंथ) के 1330 दोहे, विश्व के सात आश्चर्य और कई राष्ट्रीय नेताओं के चित्र निर्मित किये गए हैं।
  • इसके अतिरिक्त विवाह के अवसर पर इन शॉलों पर पर वर और वधू के चित्र भी बनाए जाते हैं।

सिरुमुगई:

  • यह तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर ज़िले में स्थित है और सिल्क की साड़ियों के उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है।
  • यह नीलगिरि पहाड़ियों के मध्य, भवानी नदी के तट पर स्थित है। भवानी, कावेरी की सहायक नदी है।

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

International Day of Rural Women

15 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस (International Day of Rural Women) मनाया।

Rural Women

थीम:

जलवायु तन्यता लाने वाली ग्रामीण महिलाएँ और लड़कियांँ (Rural Women And Girls Building Climate Resilience)।

उद्देश्य:

  • जलवायु परिवर्तन से निपटने में ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों की भूमिका को इंगित करना।
  • ग्रामीण समुदायों में महिलाओं और लड़कियों के महत्त्वपूर्ण योगदान के बावजूद ग्रामीण महिलाएँ वैश्विक लैंगिक एवं विकास संकेतकों पर शहरी महिलाओं से पीछे हैं, इसलिये इस मुद्दे को प्रमुखता देना।
  • लैंगिक समानता को बढ़ावा देना।

महत्त्व:

  • ग्रामीण महिलाएँ और लड़कियांँ कृषि, खाद्य सुरक्षा, पोषण, भूमि, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा अवैतनिक घरेलू देखभाल जैसे कार्यो में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती हैं।
  • विश्व स्तर पर तीन में से एक कार्यरत महिला, कृषि से संबंधित कार्य करती है। इसलिये निश्चित रूप से प्राकृतिक संसाधनों और कृषि को खतरा होने पर इसका सबसे ज़्यादा प्रभाव महिलाओं पर पड़ेगा।

प्रयास:

  • UN वुमेन (UN Women) ग्लोबल वार्मिंग से प्रभावित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये कई कार्यक्रम लागू कर रही हैं साथ ही वर्ष 2019 की इसकी रिपोर्ट "ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों की स्थिति में सुधार" पर केंद्रित है।