नासा का अंतरिक्ष यान अल्टिमा थुले (Ultima thule) तक पहुँचा

चर्चा में क्यों?

  • नासा का न्यू होराइजन्स (New Horizons) अंतरिक्ष यान कुइपर बेल्ट (Kuiper Belt) में अल्टिमा थुले (TOO-lee) के बर्फीले ऑब्जेक्ट के सामने से उड़ान भरेगा।
  • अल्टिमा थुले (Ultima Thule) प्लूटो से 1.6 बिलियन किलोमीटर और पृथ्वी से 6.4 बिलियन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • अंतरिक्ष यान अल्टिमा थुले के 3,500 किलोमीटर के दायरे में उड़ान भरेगा।

अल्टिमा थुले

  • इस कुइपर बेल्ट ऑब्जेक्ट को 2014 में हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा खोजा गया था।
  • आधिकारिक तौर पर इसे 2014 MU69 के रूप में जाना जाता है और इसे अल्टिमा थुले उपनाम दिया गया है।
  • थुले का अर्थ है ज्ञात दुनिया से परे सबसे दूर स्थित स्थान।

महत्त्व

  • अल्टिमा थुले एक अंतरिक्ष यान द्वारा देखी गई अब तक की सबसे दूर की वस्तु होगी।
  • अल्टिमा थुले 4.5 बिलियन साल पहले सौर प्रणाली के उत्पत्ति के संबंध में सूचनाएँ एकत्र करेगा। किसी भी अंतरिक्ष यान ने इतनी आदिम यात्रा नहीं की है। इससे हमारे सौर मंडल की उत्पत्ति को समझने में मदद मिलेगी।
  • मिशन को चरम सीमा के अध्ययन में भी मदद मिलेगी।

न्यू होराइजन्स


यह अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्‍था नासा का एक अंतरिक्ष शोध यान है, जो सौर मंडल के बाहरी बौने ग्रह प्‍लूटो के अध्‍ययन के लिये छोड़ा गया था। इस यान का प्रक्षेपण 19 जनवरी, 2006 किया गया था।


स्रोत - द हिंदू