Publish Date : 24-09-2018

Question 1:

रासायनिक अभिक्रियाओं के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. रासायनिक अभिक्रिया के समय किसी एक तत्त्व का परमाणु दूसरे तत्त्व के परमाणु में नहीं बदलता है।
2. किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंध के टूटने एवं जुड़ने से नए पदार्थों का निर्माण होता है।
 उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 3

Explanation

व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। रासायनिक अभिक्रिया के समय किसी एक तत्त्व का परमाणु दूसरे तत्त्व के परमाणु में नहीं बदलता है। न तो कोई परमाणु मिश्रण से बाहर जाता है और न ही बाहर से मिश्रण में आता है। वास्तव में किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणुओं के आपसी आबंध के टूटने एवं जुड़ने से नए पदार्थों का निर्माण होता है।


Question 2:

किसी पदार्थ का उपचयन (Oxidation) होता है यदि उसमें-

  1. ऑक्सीजन की वृद्धि हुई हो।

  2. ऑक्सीजन का ह्रास हुआ हो।

  3. हाइड्रोजन की वृद्धि हुई हो।

  4. हाइड्रोजन का ह्रास हुआ हो।

Correct Answer : 1

Explanation

व्याख्याः 


Question 3:

ऑक्सीकरण (Oxidation) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसके कारण चांदी के ऊपर काली परत व तांबे के ऊपर हरी परत चढ़ जाती है।
2. इसके प्रभाव से बचाने के लिये चिप्स की थैली में से ऑक्सीजन हटाकर उसमें नाइट्रोजन गैस भरी जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 3

Explanation

व्याख्याः उपर्युक्त दोनों कथन सही हैं। 


Question 4:

चूने के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड को चूना या बिना बुझा हुआ चूना भी कहते हैं।
2. बुझे हुए चूने के विलयन से दीवारों की सफेदी करने पर दो-तीन दिन बाद दीवारों पर कैल्शियम कार्बोनेट का निर्माण होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 2

Explanation

व्याख्याः 


Question 5:

श्वसन (Respiration) निम्नलिखित में से कैसी अभिक्रिया है?

  1. संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction)

  2. वियोजन अभिक्रिया (Decomposition Reaction)

  3. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (Exothermic Reaction)

  4. ऊष्माशोषी अभिक्रिया (Endothermic Reaction)

Correct Answer : 3

Explanation

व्याख्याः