Publish Date : 13-09-2018

Question 1:

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैसों को धरातल के नीचे से निकालने के लिये खनन की किस विधि का प्रयोग किया जाता है?

  1. प्रवेधन

  2. कूपकी खनन

  3. विवृत्त खनन

  4. आखनन

Correct Answer : 1

Explanation

व्याख्याः पृथ्वी की सतह के अंदर दबी शैलों से खनिजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया खनन कहलाती है। खनिज जो कम गहराई में स्थित हैं वे पृष्ठीय स्तर को हटाकर निकाले जाते हैं, इसे विवृत्त खनन कहते हैं। गहन वेधन जिन्हें कूपक कहते हैं, अधिक गहराई में स्थित खनिज निक्षेपों तक पहुँचने के लिये बनाए जाते हैं। इसे कूपकी खनन कहते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस धरातल के बहुत नीचे पाए जाते हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिये गहन कूपों की खुदाई की जाती है, इसे प्रवेधन कहते हैं। सतह के निकट स्थित खनिजों को जिस प्रक्रिया द्वारा आसानी से खोदकर निकाला जाता है, उसे आखनन कहते हैं।


Question 2:

निम्नलिखित में से विश्व के किस देश में कोई ज्ञात खनिज निक्षेप नहीं है?

  1. नार्वे

  2. स्विट्ज़रलैण्ड

  3. स्वीडन

  4. तंजानिया

Correct Answer : 2

Explanation

व्याख्या: स्विट्ज़रलैंड में कोई ज्ञात खनिज निक्षेप नहीं है।


Question 3:

धात्विक खनिज किन शैल समूहों में पाया जाता है?

  1. आग्नेय एवं अवसादी

  2. कायांतरित एवं अवसादी

  3. आग्नेय एवं कायांतरित

  4. उपरोक्त तीनों।

Correct Answer : 3

Explanation

व्याख्याः प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाला पदार्थ जिसका निश्चित रासायनिक संगठन हो वह खनिज है। संरचना के आधार पर खनिजों को मुख्यतः धात्विक और अधात्विक खनिजों में वर्गीकृत किया गया है।
धात्विक खनिजों में धातु कच्चे रूप में होती है। धात्विक खनिज आग्नेय और कायांतरित शैल समूहों जिनसे विशाल पठारों का निर्माण होता है, में पाए जाते हैं।


Question 4:

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

1. अधात्विक खनिज अवसादी शैल समूहों में पाए जाते हैं।
2. खनिज ईंधन जैसे कोयला और पेट्रोलियम कायांतरित चट्टानों के नीचे पाए जाते हैं।

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 1

Explanation

व्याख्याः मैदानों और नवीन वलित पर्वतों के अवसादी शैल समूहों में अधात्विक खनिज जैसे चूना-पत्थर पाए जाते हैं। खनिज ईंधन जैसे कोयला एवं पेट्रोलियम अवसादी चट्टानों के नीचे पाए जाते हैं। अतः कथन 2 गलत हैं।


Question 5:

निम्नलिखित में से किसको काला सोना कहा जाता है?

  1. कोयला

  2. पेट्रोलियम और इससे बने उत्पाद

  3. चूना-पत्थर

  4. अभ्रक

Correct Answer : 2

Explanation

व्याख्याः पेट्रोलियम और इससे बने उत्पाद को काला सोना कहा जाता है, क्योंकि ये बहुत अधिक मूल्यवान हैं। 


Question 6:

निम्नलिखित में से कौन-से ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोत हैं?
1. ज्वारीय ऊर्जा
2. परमाणु ऊर्जा
3. बायो-गैस
4. भू-तापीय ऊर्जा
कूटः

  1. केवल 1, 2 और 3

  2. केवल 2, 3 और 4

  3. केवल 1 और 2

  4. उपरोक्त सभी।

Correct Answer : 4

Explanation

व्याख्या: निम्नलिखित ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोत है-


Question 7:

भारत में भू-तापीय ऊर्जा संयंत्र कहाँ-कहाँ स्थित हैं?
1. लद्दाख
2. अरुणाचल प्रदेश
3. हिमाचल प्रदेश
4. गुजरात
कूटः

  1. केवल 1 और 2

  2. केवल 2 और 4

  3. केवल 1 और 3

  4. 1, 2, 3 और 4

Correct Answer : 3

Explanation

व्याख्याः ताप ऊर्जा जो पृथ्वी से प्राप्त की जाती है, भूतापीय ऊर्जा कहलाती है। पृथ्वी के अंदर गहराई बढ़ने के साथ तापमान में लगातार वृद्धि होती जाती है। कभी-कभी यह तापीय ऊर्जा भू-सतह पर गर्म जल के झरनों के रूप में प्रकट हो सकती है। भारत में भूतापीय ऊर्जा संयंत्र हिमाचल प्रदेश में मणिकरण और लद्दाख में पूगाघाटी में स्थित हैं।


Question 8:

बायोगैस के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. बायोगैस संयंत्र में जैविक अपशिष्ट का बैक्टीरिया के द्वारा अपघटन होता है।
2. बायोगैस, मिथेन और ऑक्सीजन गैस का मिश्रण है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 1

Explanation

व्याख्याः जैविक अपशिष्ट जैसे मृत पौधे और जंतुओं के अवशेष, पशुओं के गोबर, रसोई के अपशिष्ट को ईंधन में बदला जाता है, इसे बायोगैस कहते हैं। जैविक अपशिष्ट बैक्टीरिया द्वारा बायोगैस संयंत्र में अपघटित होते हैं जो कि अनिवार्य रूप से मिथेन और कार्बनडाईआक्साइड का मिश्रण है।