Question 1:
कथन (A): हड़प्पा के नगरों में सूत कताई का काम होता था।
कारण (R): मेहरगढ़ में कपास की खेती होती थी।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये।
(A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Correct Answer : 2
व्याख्याः
Question 2:
हड़प्पा सभ्यता के अंत के विषय में विभिन्न वैज्ञानिकों के विभिन्न तर्क हैं। इन तर्कों में निम्नलिखित में से कौन-सा/से सम्मिलित है/हैं?
1. नदियों का सूखना
2. जंगलों का विनाश
3. शासकों का नियंत्रण समाप्त हो जाना
नीचे दिये गए कूट में से सही उत्तर चुनिये-
केवल 1
केवल 1 और 2
केवल 3
1, 2 और 3
Correct Answer : 4
व्याख्याः
Question 3:
हड़प्पाकालीन मुहर (मुद्रा) और मुहरबंदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. मुहर का प्रयोग सामान से भरे उन डिब्बों या थैलों को चिह्नित करने के लिये किया जाता था जो एक जगह से दूसरी जगह भेजे जाते थे।
2. शासक वर्ग द्वारा प्रचलित मुहर को बन्द करना मुहरबन्दी कहलाता था।
उपर्युक्त कथन में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
Correct Answer : 1
व्याख्याः
Question 4:
लोथल नगर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
यह गुजरात में माही नदी के किनारे बसा था।
यहाँ एक बन्दरगाह भी था।
इस नगर में एक भंडारगृह भी था।
यहाँ से एक इमारत मिली है जहाँ मनके बनाने का काम होता था।
Correct Answer : 1
व्याख्याः
Question 5:
हड़प्पा का लोथल नगर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
हरियाणा
पंजाब
राजस्थान
गुजरात
Correct Answer : 4
व्याख्याः
Question 6:
हड़प्पाकालीन नगर दो भागों में विभक्त थे, परंतु इनमें से एक नगर तीन भागों में बँटा था। वह नगर निम्नलिखित में से कौन-सा था?
हड़प्पा
मोहनजोदड़ो
धौलावीरा
राखीगढ़ी
Correct Answer : 3
व्याख्याः
Question 7:
हड़प्पा सभ्यता का एक महत्त्वपूर्ण नगर धौलावीरा जिस राज्य में स्थित है वह निम्नलिखित में से कौन-सा है?
गुजरात
हरियाणा
पंजाब
राजस्थान
Correct Answer : 1
व्याख्याः हड़प्पा सभ्यता का धौलावीरा नगर गुजरात में कच्छ के इलाके में खदिर बेत के किनारे बसा था। यहाँ साफ पानी मिलता था और जमीन उपजाऊ थी।
Question 8:
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची-I (हड़प्पा संस्कृतिकी बस्ती) | सूची-II (नदी जिस परअवस्थित है) |
A. हड़प्पा | 1. रावी |
B. मोहनजोदड़ो | 2. सिन्धु |
C. कालीबंगा | 3. घग्गर |
D. लोथल | 4. भोगवा |
कूटः
A B C D
1 2 3 4
4 1 3 2
2 1 3 4
2 3 4 1
Correct Answer : 1
व्याख्याः
Question 9:
हड़प्पा काल के गाँवों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
लोग नगरों के अलावा गाँवों में भी रहते थे। करना है
हड़प्पा के लोग गेहूँ, जौ, दालें, मटर, धान, तिल और सरसों उगाते थे।
खेतों की जुताई के लिये हल का प्रयोग इस समय की नई बात थी।
सभी हड़प्पा नगरों में सिंचाई के लिये पर्याप्त जल वर्षा से प्राप्त हो जाता था।
Correct Answer : 4
व्याख्याः
Question 10:
हड़प्पा सभ्यता में लोगों द्वारा किये जाने वाले आयात के संदर्भ में सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये और नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये -
सूची-I (आयातित वस्तु) |
सूची-II (स्थान) |
A. तांबा | 1. गुजरात |
B. टिन | 2. अफगानिस्तान |
C. सोना | 3. राजस्थान |
D. बहुमूल्य पत्थर | 4. कर्नाटक |
कूटः
A B C D
3 2 4 1
2 3 4 1
3 2 1 4
2 3 1 4
Correct Answer : 1
व्याख्याः
Question 11:
हड़प्पा काल में प्रयोग किये जाने वाले ‘फ़ेयॅन्स’ के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. इस काल में फ़ेयॅन्स से मनके, चूड़ियाँ, बाले और छोटे बर्तन बनाए जाते थे।
2. इस काल में प्रयोग होने वाले पत्थर और शंख जहाँ प्राकृतिक रूप से पाए जाते थे वहीं फ़ेयॅन्स को कृत्रिम रूप से तैयार किया जाता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
Correct Answer : 3
व्याख्याः
Question 12:
हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था?
लाल
हरा
पांडु
नीला
Correct Answer : 1
व्याख्याः
Question 13:
भारतीय उपमहाद्वीप में कई आरम्भिक नगर खोजे गए, सबसे पहले खोजा गया नगर निम्नलिखित में से कौन-सा है?
हड़प्पा
मोहनजोदड़ो
लोथल
सोत्काकोह
Correct Answer : 1
व्याख्याः
Question 14:
सूती कपड़े के टुकड़ों के अवशेष निम्नलिखित में से किस हड़प्पा स्थल से मिले हैं?
सोत्काकोह
मोहनजोदड़ो
हड़प्पा
राखीगढ़ी
Correct Answer : 2
व्याख्याः सूती वस्त्र के साक्ष्य मोहनजोदड़ो से प्राप्त हुए हैं।
Question 15:
हड़प्पीय नगर शिल्प के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. सोने और चांदी से गहने और बर्तन बनाए जाते थे।
2. तांबे और कांसे से केवल औज़ार और हथियार बनाए जाते थे।
3. मुहरें बनाने के लिये पत्थरों का प्रयोग किया जाता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 1 और 3
केवल 2 और 3
1, 2 और 3
Correct Answer : 2
व्याख्याः
Question 16:
निम्नलिखित में से किस हड़प्पीय स्थल से एक कढ़ाईदार वस्त्र पहने एक महत्त्वपूर्ण व्यक्ति की पत्थर से बनी मूर्ति प्राप्त हुई है?
हड़प्पा
मोहनजोदड़ो
धौलावीरा
कालीबंगा
Correct Answer : 2
व्याख्याः मोहनजोदड़ो से एक महत्त्वपूर्ण व्यक्ति की पत्थर से बनी मूर्ति मिली थी। इसमें उसे कढ़ाईदार वस्त्र पहने दिखाया गया है।
Question 17:
हड़प्पा से प्राप्त बाट और मनकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. बाटों को बनाने के लिये सामान्यतः चूना पत्थर का प्रयोग किया गया था।
2. मनकों के निर्माण में कार्नीलियन पत्थरों का प्रयोग हुआ था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
Correct Answer : 2
व्याख्याः
Question 18:
हड़प्पा के नगरीय जीवन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. नगरों में शासक वर्ग नगर की खास इमारतें बनाने की योजना तैयार करता था।
2. लिपिक और शिल्पकार भी नगरों में रहते थे।
3. शासक व नगरवासियों द्वारा व्यापार भी किया जाता था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 3
1, 2 और 3
Correct Answer : 4
व्याख्याः
Question 19:
हड़प्पा सभ्यता में घर, नाले और सड़कों का निर्माण योजना बद्ध तरीके से एक साथ ही किया जाता था। इन नगरों की ऐसी विशेषताओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
इन नगरों के घर आमतौर पर एक या दो मंजिल के होते थे।
अधिकांश घरों में एक अलग स्नानागार होता था और कुछ घरों में कुएँ भी होते थे।
इन सभी नगरों में नालों को खुला रखा जाता था ताकि इनकी सफाई आसान हो।
हर नाली में हल्की ढलान होती थी ताकि पानी आसानी से बह सके।
Correct Answer : 3
व्याख्याः
Question 20:
निम्नलिखित में से किन स्थानों पर हड़प्पा नगर प्राप्त हुए हैं?
1. सिन्ध (पाकिस्तान)
2. गुजरात (भारत)
3. राजस्थान (भारत)
4. हरियाणा (भारत)
5. पंजाब (भारत)
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-
केवल 1 और 3
केवल 3 और 4
केवल 1, 3 और 4
1, 2, 3, 4 और 5
Correct Answer : 4
व्याख्याः
Question 21:
हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त नगरों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. कालीबंगा और लोथल से अग्निकुण्ड मिले हैं।
2. हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और लोथल से बड़े-बड़े भंडारगृह मिले हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही कथन है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
Correct Answer : 3
व्याख्याः
Question 22:
मोहनजोदड़ो में खास तालाब बनाया गया था जिसे पुरातत्त्वविदों द्वारा ‘महान स्नानागार’ कहा गया। इस स्नानागार की विशेषताओं के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
इस तालाब को बनाने में ईंट और प्लास्टर का इस्तेमाल किया गया था।
इसमें पानी का रिसाव रोकने के लिये प्लास्टर के ऊपर चारकोल की परत चढ़ाई गई थी।
इसमें दोनों तरफ से उतरने के लिये सीढ़ियाँ बनाई गई थीं और चारों ओर कमरे बनाए गए थे।
इसमें पानी भरने के लिये सिन्धु नदी से छोटी नहरें, निकाली गई थीं।
Correct Answer : 4
व्याख्याः कथन (a), (b) और (c) सही हैं, परंतु कथन (d) गलत है क्योंकि इस स्नानागर में भरने के लिये पानी कुएँ से निकाला जाता था। उपयोग के बाद इसे खाली कर दिया जाता था। शायद यहाँ विशिष्ट नागरिक विशेष ‘अवसरों’ पर स्नान किया करते थे।
Question 23:
हड़प्पा सभ्यता के नगरों की विशेषता के संदर्भ में निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं है?
इन नगरों में से कई नगरों को दो या उससे अधिक हिस्सों में विभाजित किया गया था।
सामान्यतः पश्चिमी भाग छोटा, लेकिन ऊँचाई पर और पूर्वी हिस्सा बड़ा लेकिन निचले इलाके में बना था।
पुरातत्त्वविदों ने ऊँचाई वाले भाग को नगर-दुर्ग और निचले हिस्से को निचला-नगर कहा।
इसके दोनों हिस्सों की चारदीवारियाँ कच्ची ईंटों की बनाई गई थीं।
Correct Answer : 4
व्याख्याः
Question 24:
हड़प्पा पुरास्थल निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
गुजरात (भारत)
पंजाब (भारत)
पंजाब (पाकिस्तान)
काबुल (अफगानिस्तान)
Correct Answer : 3
व्याख्याः