Publish Date : 10-09-2018

Question 1:

गेहूँ और जौ की फसलों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. मनुष्यों द्वारा सर्वप्रथम इन्ही फसलों को उपजाने की शुरुआत की गई।
2. इन फसलों के उपजाने का क्षेत्र हिमालय और विंध्य की पहाड़ियाँ थीं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 1

Explanation

व्याख्याः


Question 2:

भारतीय उपमहाद्वीप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. आरम्भिक नगरों का विकास सिन्धु व इसकी सहायक नदियों के किनारे हुआ।
2. गंगा व इसकी सहायक नदियों के किनारे नगरों का विकास लगभग 5000 वर्ष पूर्व हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 1

Explanation

व्याख्याः


Question 3:

गंगा नदी के दक्षिण में इसकी सहायक नदी सोन के आस-पास का क्षेत्र प्राचीन काल में किस नाम से जाना जाता था?

  1. अवन्ति

  2. वज्जि

  3. काशी

  4. मगध

Correct Answer : 4

Explanation

व्याख्याः


Question 4:

भारत देश के नाम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. लगभग 2500 वर्ष पूर्व उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाले ईरानियों और यूनानियों ने सिन्धु को हिंदोस अथवा इंदोस तथा इस नदी के पूर्व में स्थित भूमि प्रदेश को ‘इंडिया’ कहा।
2. ‘भरत’ नाम का प्रयोग उत्तर-पश्चिम में रहने वाले लोगों के एक समूह के लिये किया जाता था। इस समूह का उल्लेख संस्कृत भाषा की आरम्भिक कृति ‘ऋग्वेद’ में भी मिलता है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिये-

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 3

Explanation

व्याख्याः


Question 5:

पाण्डुलिपियों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. अतीत में हाथ से लिखी गई पुस्तकें पाण्डुलिपि कहलाती थीं।

  2. अंग्रेज़ी में पाण्डुलिपि के लिये मैन्यूस्क्रिप्ट शब्द का प्रयोग होता है जो लैटिन भाषा के शब्द ‘मेनू’, (जिसका अर्थ ‘हाथ’ है) से निकला है।

  3. पाण्डुलिपियाँ ताड़ के पत्तों को काटकर अथवा हिमालयी क्षेत्र में उगने वाले भूर्ज नामक पेड़ की छाल से विशेष तरीके से तैयार भोज पत्र पर लिखी जाती थीं।

  4. पाण्डुलिपियाँ केवल मंदिरों और विहारों में प्राप्त होती हैं, जो केवल संस्कृत भाषा में लिखी गई हैं।

Correct Answer : 4

Explanation

व्याख्याः कथन (a), (b) व (c) सही हैं, परंतु (d) गलत है क्योंकि पाण्डुलिपियाँ मंदिरों और विहारों के अतिरिक्त अन्य स्थानों से भी प्राप्त हुई हैं। साथ ही ये पाण्डुलिपियाँ विभिन्न प्राचीन भाषाओं में प्राप्त हुई हैं, जिनमें संस्कृत, प्राकृत और तमिल भी शामिल हैं।


Question 6:

अभिलेखों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. ऐसे लेख जो केवल पत्थरों पर उत्कीर्ण किये जाते थे, अभिलेख कहलाते हैं।
2. कभी-कभी शासक अथवा अन्य लोग अपने आदेशों को इस तरह उत्कीर्ण करवाते थे ताकि लोग उन्हें देख व पढ़ सकें तथा उनका पालन कर सकें।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

Correct Answer : 2

Explanation

व्याख्याः


Question 7:

अशोक का कांधार से प्राप्त अभिलेख निम्नलिखित में से किन लिपियों में लिखा गया है?

  1. अरामाइक और ब्राह्मी

  2. यूनानी और ब्राह्मी

  3. देवनागरी और तमिल

  4. यूनानी और अरामाइक

Correct Answer : 4

Explanation

व्याख्याः अशोक का कांधार अभिलेख इस क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाली यूनानी तथा अरामाइक नामक दो भिन्न लिपियों तथा भाषाओं में लिखा गया है।


Question 8:

कथन (A): ईसा मसीह के जन्म के पूर्व की सभी तिथियाँ ई.पू. (ईसा पूर्व) के रूप में जानी जाती हैं।
कारण (R): वर्ष की गणना ईसाई धर्म-प्रवर्तक ईसा मसीह के जन्म की तिथि से की जाती है।
नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये-

  1. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।

  2. (A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

  3. (A) सही है, परंतु (R) गलत है।

  4. (A) गलत है, परंतु (R) सही हैं

Correct Answer : 1

Explanation

व्याख्याः