Q4. "आचार संहिता और नैतिक संहिताएँ एक-दूसरे से संबंधित हैं, फिर भी वे लोक सेवा में नैतिक व्यवहार और जवाबदेही को आकार देने में भिन्न-भिन्न तरीके से कार्य करती हैं।" चर्चा कीजिये।
12 Mar 2026 | सामान्य अध्ययन पेपर 4 | सैद्धांतिक प्रश्न
हल करने का दृष्टिकोण:
|
आचार संहिता और नैतिक संहिता लोक सेवाओं के कामकाज का अभिन्न अंग हैं। जबकि दोनों का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, जवाबदेही और पारदर्शिता के मूल्यों को बनाए रखना है, उनका दायरा और अनुप्रयोग अलग-अलग हैं।
आचार संहिता
आचार संहिता में विशिष्ट, कार्रवाई योग्य नियमों का एक सेट होता है जो लोक सेवकों के पेशेवर व्यवहार को नियंत्रित करता है। ये संहिता स्पष्ट निर्देश देती हैं कि सार्वजनिक अधिकारियों को विभिन्न स्थितियों में कैसे व्यवहार करना चाहिये, यह सुनिश्चित करते हुए कि वे अपनी भूमिकाओं में अपेक्षित औचित्य के मानकों का पालन कीजिये।
उदाहरण
नैतिक संहिता
इसके विपरीत, नैतिक संहिता अधिक अमूर्त होती है और लोक सेवकों के व्यवहार को निर्देशित करने वाले नैतिक सिद्धांतों पर केंद्रित होती है। इसका उद्देश्य समाज के सर्वोत्तम हित में निर्णय लेने के लिये लोक सेवक के चरित्र और दृष्टिकोण को आकार देना है।
उदाहरण
लोक सेवा में नैतिक संहिता का एक प्रमुख उदाहरण संयुक्त राष्ट्र (UN) नैतिक कार्यालय द्वारा अपनाए गए सिद्धांतों में पाया जाता है, जो इसके कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू होता है।
दोनों का संतुलित एकीकरण एक नैतिक और प्रभावी सार्वजनिक सेवा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिये महत्त्वपूर्ण है जो न केवल कानूनी मानदंडों का पालन करती है बल्कि निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सार्वजनिक विश्वास के मूल्यों को भी बढ़ावा देती है।