• प्रश्न :

    राजनीतिक दलों में आतंरिक लोकतंत्र का अर्थ स्पष्ट करते हुए आतंरिक लोकतंत्र से होने वाले लाभों की चर्चा करें?

    12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा : 

    • राजनीतिक दलों में आतंरिक लोकतंत्र
    • आतंरिक लोकतंत्र से होने वाले लाभ

    राजनीतिक व्यवस्था के सफल संचालन के लिए राजनीतिक दल अपरिहार्य हैं, आधुनिक लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में जनता की इच्छा ,हित समूहन  वैधता जैसे अति आवश्यक कार्य राजनीतिक दल ही करते हैं। ये वे स्वैच्छिक संगठन होते हैं जो समान द्रष्टिकोण रखते हैं । वे राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिये राजनीतिक शक्ति प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।

    राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र से आशय दल की आतंरिक/संगठनिक संरचना से संबंधित महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने और दल की कार्य प्रणाली व महत्वपूर्ण निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से लिए जाने से है।

    आतंरिक लोकतंत्र से होने वाले लाभ:

    • इससे राजनीतिक दलों में स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना होगी। 
    • बहुधा राजनीतिक दलों में भाई भतीजावाद, वंशवाद, किसी धर्म विशेष या क्षेत्र विशेष के लोगों का बोलबाला रहता है। आंतरिक लोकतंत्र से राजनीति से इन बुराईयों का अंत होगा। 
    • राजनीति में शीर्ष नेतृत्व के प्रति वफ़ादारी दिखाने या चापलूसी करने जैसी गतिविधियाँ हतोत्साहित होंगी और दलों के अंदर भागीदारी,प्रतियोगिता एवं प्रतिनिधित्व को बढ़ावा मिलेगा। 
    • इससे धन बल तथा बहुबल कमज़ोर पड़ेगा तथा प्रतिभावान लोगो को शीर्ष नेतृत्व में जगह मिलेगी ।
    • इससे प्रभावशाली प्रतिभा संपन्न राजनीतिक नेतृत्त्व का निर्माण होगा जो एक बेहतर लोकतान्त्रिक व्यवस्था के लिए अति आवश्यक है।