• प्रश्न :

    फियाॅर्ड कैसे बनते हैं? वे दुनिया के कुछ सबसे सुरम्य क्षेत्रों का निर्माण क्यों करते हैं?

    20 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    उत्तर :

    फियाॅर्ड समुद्र के दीर्घ, संकीर्ण और गहरे प्रवेश मार्ग हैं जो ढालनुमा चट्टानों अथवा पहाड़ों से घिरे होते हैं। इनका निर्माण हिमनद के कटाव के कारण होता है तथा ये उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ हिमयुग के बाद समुद्र का स्तर बढ़ गया है।

    नॉर्वे, चिली, न्यूज़ीलैंड और अमेरिका (अलास्का) जैसे कुछ ऐसे देश हैं जहाँ फियाॅर्ड पाए जाते हैं।

    अपनी विशिष्ट और शानदार भौगोलिक विशेषताओं के कारण फियाॅर्ड सबसे सुरम्य जगहों में से हैं। इसके कुछ कारण इस प्रकार हैं:

    • एक तरफ शांत, नीला जल और दूसरी ओर ऊबड़-खाबड़, बर्फ से ढँके पहाड़ों के मेल से बना एक विचित्र किंतु अत्याकर्षक दृश्य।
    • जल की सतह पर पहाड़ों और आकाश का प्रतिबिंब।
    • जल और चट्टानों पर प्रकाश तथा छाया की परस्पर क्रिया।
    • फियाॅर्ड की जैवविविधता विभिन्न प्रकार के समुद्री और स्थलीय जीवन रूपों, जैसे- सील, पेंगुइन, डॉल्फिन, व्हेल, समुद्री पक्षी तथा पादपों के लिये अनुकूल वातावरण प्रदान करती है।
    • फियाॅर्ड संस्कृति सदियों के इतिहास का प्रतीक है, जिसमें खेत, गाँव, चर्च और स्मारक आदि इसके भव्य प्राकृतिक परिवेश में सहजता से समाहित हैं।
    • विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के लिये फियाॅर्ड पर्यटकों हेतु आकर्षण का केंद्र भी है जहाँ पर्यटक हाईकिंग, कयाकिंग, मछली पकड़ना, स्कीइंग और परिभ्रमण का लुफ्त उठाते हैं।

    इसलिये फियाॅर्ड इस बात का उल्लेखनीय उदाहरण है कि किस प्रकार प्रकृति और संस्कृति विश्व के कुछ सबसे सुरम्य क्षेत्रों का निर्माण कर सकती हैं।