• प्रश्न :

    सिटीजन चार्टर का उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करना है ताकि ये सेवाएँ लोगों की जरूरतों और इच्छाओं के अनुरूप प्रतिक्रिया कर सकें। इस कथन के आलोक में सिटीजन चार्टर की मूलभूत विशेषताओं पर चर्चा कीजिये और बताइये कि नागरिक इससे क्या अपेक्षा कर सकते हैं।

    13 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    दृष्टिकोण:

    • नागरिक चार्टर की अवधारणा को परिभाषित करते हुए उत्तर शुरू कीजिये
    • नागरिक चार्टर की मूलभूत विशेषताओं और नागरिक इससे क्या उम्मीद करते हैं, इस पर चर्चा कीजिये ।
    • उपयुक्त निष्कर्ष लिखिये।

    परिचय

    नागरिक घोषणापत्र एक ऐसा लिखित दस्तावेज है जिसमें संगठन की सेवाओं के मानक, संगठन संबंधी सूचनाओं, पसंद और परामर्श, सेवाओं तक भेदभाव रहित पहुँच, शिकायत निवारण एवं शिष्टाचार आदि के संबंध में अपने नागरिकों के प्रति प्रतिबद्धताओं का व्यवस्थित विवरण होता है। यह नागरिकों और सार्वजनिक सेवा प्रदाता के बीच समझ को व्यक्त करता है।

    एक अच्छे चार्टर के निम्नलिखित मुख्य तत्त्व होते हैं:

    • ग्राहक की आवश्यकताओं पर ध्यान देना
    • सरल भाषा
    • सेवा मानक
    • प्रभावी उपाय
    • प्रशिक्षण
    • प्रतिनिधित्व
    • फीडबैक व्यवस्था
    • करीबी निगरानी
    • आवधिक समीक्षा।

    नागरिकों की सरकारी विभागों /सेवा प्रदाताओं से निम्नलिखित अपेक्षाएँ हैं:

    • निष्पादन में स्थायित्व या निरंतरता
    • जवाबदेही या समय पर सेवा
    • विश्वसनीयता या ग्राहक की दिलचस्पी पर ध्यान देना
    • ग्राहकों की ज़रूरतों पर सहानुभूति या ध्यान देना
    • शिष्टाचार और देखभाल या सेवा करने की इच्छा के भौतिक साक्ष्य।

    निष्कर्ष

    संक्षेप में, सिटीजन चार्टर्स के छह सिद्धांत प्रकाशित मानक हैं; खुलेपन और जानकारी की स्पष्टता; चुनाव और परामर्श; शिष्टाचार और सहायता; निवारण जब चीजें गलत हो जाती हैं; और मुद्रा का मूल्य।