• प्रश्न :

    कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालें इसके उद्देश्य तथा सामाजिक महत्त्व का वर्णन करते हुए इसकी आलोचना के आधारों को रेखांकित करें।

    05 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • भूमिका

    • कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन के बारे में

    • इसके उद्देश्य एवं महत्त्व

    • आलोचना के बिंदु

    • निष्कर्ष

    कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन भारत का सैन्य सिद्धांत है। पाकिस्तान के खिलाफ संभावित युद्ध को ध्यान में रखकर इसे विकसित किया गया। इसके तहत आदेश मिलने के बाद 48 घंटे के भीतर हमला शुरू किया जा सकता है। वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई में वक्त लगने के कारण पाकिस्तान के जवाब देने की पुख्ता तैयारी कर ली थी। अत: भविष्य में पाकिस्तान को तैयारी का अवसर दिये बगैर सैन्य कार्रवाई करने के उद्देश्य से कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन बनाई गई जिसके उद्देश्य निम्नवत हैं-

    • भारतीय सेना विभिन्न हिस्सों को आक्रमण के लिये तत्काल लामबंदी तथा त्वरित सैन्य कार्रवाई करना।
    • पाकिस्तान के इलाकों पर कब्जा करना तथा उसे परमाणु हमला करने से रोकना।
    • अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा सीजफायर की मांग से पूर्व ही पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान पहुँचाकर उसे कमजोर कर देना।

    भारत को त्वरित कार्रवाई के लिये कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन जैसे सिद्धांत की जरूरत है इसे निम्नलिखित बिंदुओं के अंतर्गत समझा जा सकता है-

    • पाकिस्तान की सैन्य छावनियाँ सीमा में काफी निकट है।
    • सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की जमीन पर कई आतंकवादी कैंप सक्रिय हैं।
    • पाकिस्तान अपने परमाणु शस्त्रागार में तेजी से वृद्धि कर रहा है।
    • पाकिस्तान में शासन के स्तर पर अस्थिरता की स्थिति में भारत के खिलाफ बयानबाजी तेज हो जाती है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा तथा शांति को खतरा बढ़ जाता है।