• प्रश्न :

    ‘अजंता चित्रकला की अपनी शैली है जो विश्व की शैलियों से सर्वथा भिन्न है, अजंता का प्रत्येक चित्र अपने आप में एक व्यक्तित्व है।’ कथन के संदर्भ में अजंता चित्रकला की विशेषताओं का वर्णन कीजिये।

    04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति

    उत्तर :

    भूमिका में:-  

    प्रश्नगत कथन को स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारंभ करें। 

    विषय-वस्तु में:-

    अजंता चित्रकला की विशेषताओं का वर्णन करें, जैसे :

    • अजंता की गुफाओं में जो चित्र बनाए गए हैं वे बौद्ध धर्म से संबंधित हैं। 
    • गुफाओं की दीवारों तथा छतों पर बनाए गए चित्रों में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण चित्र जातक कथाओं से जुड़ा हुआ है। 
    • अजंता की गुफा संख्या 9 और 10 में प्राचीनतम चित्रकलाएँ हैं, जिनकी समानता अमरावती की मूर्तिकला और सातवाहन काल की मानव आकृतियों की वेशभूषा, आभूषणों तथा जातीय विशेषताओं से है। 
    • 16वीं गुफा में सर्वश्रेष्ठ चित्र मरणासन्न राजकुमारी तथा महात्मा बुद्ध के उपदेश का है। 
    • फ्रेस्को और टेंपेरा शैली के अंतर्गत चित्रों का निर्माण किया गया है। 
    • चित्रों में सजीवता झलकती है।
    • सौंदर्य की उच्चता का बोध होता है आदि। 

    अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

    नोट: निर्धारित शब्द-सीमा में उत्तर को विश्लेषित करके लिखें।