• प्रश्न :

    सिटीज़न चार्टर ‘प्रभावी और अनुक्रियाशील’ सरकार की स्थापना हेतु लाया गया था किंतु यह अपने उद्देश्यों में असफल रहा है। इसकी असफलता के कारणों का उल्लेख करते हुए इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिये सुझाव प्रस्तुत करें।

    27 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    भूमिका में :- 

    प्रभावी भूमिका लिखते हुए सिटीज़न चार्टर के उद्देश्यों को बताएं।

    विषय-वस्तु में :-

    भूमिका से लिंक रखते हुए सिटीजन चार्टर की असफलता के कारणों को बताएँ। जैसे :-

    • समीक्षाधीन अधिकांश नागरिक अधिकार घोषणा पत्र अपने प्रावधानों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं। जैसे- 60% चार्टर से ‘विज़न स्टेटमेंट’ गायब था।
    • नौकरशाही की उदासीनता और काम करने का दफ्तरशाही ढंग।
    • प्रयोग की गई भाषा का जनसंख्या के बड़े भाग की समझ से परे होना, फलस्वरूप संप्रेषण की असफलता।
    • हितधारकों की सीमित भागीदारी और प्रणालीबद्ध पहचान का अभाव।
    • पर्याप्त प्रचार-प्रसार का अभाव।
    • नागरिक हितैषी सोच का अभाव तथा हितधारकों द्वारा चर्चा करने या प्रतिक्रिया देने के लिये उचित माध्यम का न होना।
    • शिकायत निवारण की घटिया प्रणाली। स्थापित पद्धतियाँ या तो घटिया हैं या फिर पुरानी पड़ चुकी हैं।
    • पारदर्शिता और विश्वसनीयता की कमी।

    उपर्युक्त कारणों को देखते हुए सिटीज़न चार्टर के प्रभावशाली क्रियान्वयन हेतु निम्नलिखित प्रयास किये जा सकते हैः

    • सिटीज़न चार्टर के एक निश्चित मॉडल को स्थानीय भाषा में तैयार किया जाना चाहिये, जिसमें आवश्यक सभी सूचनाएँ उल्लिखित हों। सिटीज़न चार्टर तैयार करते समय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
    • शिकायत निपटान प्रणाली हेतु संगठन के उत्तरदायी अधिकारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान करना। इसके अलावा, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के द्वारा ई-शिकायत की सुविधा आदि प्रदान करना।
    • प्रेस, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु समग्र दृष्टिकोण अपनाना और प्रयोक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना।
    • कार्यालय में ग्राहक-मित्रता वाले वातावरण का निर्माण करना।
    • शक्तियों का विकेंद्रीकरण और प्रत्यायोजन।
    • समय-समय पर फीडबैक प्राप्त करना तथा उनसे प्राप्त सूचनाओं की समीक्षा हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन करना।
    • नागरिकों की पहल को प्रोत्साहित करने के लिये पुरस्कार योजनाएँ। इत्यादि 

    प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष लिखें।

    नोट : निर्धारित शब्द-सीमा में विश्लेषित करके लिखें।