• प्रश्न :

    सत्यनिष्ठा जैसे मूल्य जितने प्रशासन के लिये आवश्यक है उतने ही व्यक्तिगत जीवन में भी। टिप्पणी कीजिये।

    14 May, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा:

    • सत्यनिष्ठा का अर्थ।
    • सत्यनिष्ठा का प्रशासन में लाभ।
    • व्यक्तिगत जीवन में सत्यनिष्ठा के लाभ।

    सत्यनिष्ठा से तात्पर्य किसी चीज के संपूर्ण रूप से जुड़े होने और आंतरिक सुसंगति से है। सत्यनिष्ठा के  अंतर्गत नैतिक सिद्धांतों के बीच में आंतरिक सुसंगति और नैतिक सिद्धांतों तथा व्यवहार में सुसंगति दोनों आते हैं। सत्यनिष्ठा संपन्न व्यक्ति का आचरण लगभग हर स्थिति में उसके नैतिक सिद्धांतों के अनुरूप होना चाहिये।

    सत्यनिष्ठा का प्रशासन में लाभ:

    • कल्याणकारी राज्य में सत्यनिष्ठा रखने वाले लोकसेवकों की उपस्थिति से इस बात की गारंटी होती है कि राज्य जिन वर्गों को लाभान्वित करना चाहता है वे लाभ सचमुच उन्हें प्राप्त होते हैं।
    • प्रशासक को अपने कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास प्राप्त हो जाता है।
    • प्रशासक को जनता का विश्वास भी प्राप्त हो जाता है। अगर जनता को अधिकारियों पर विश्वास हो तो सामाजिक परिवर्तन तथा अन्य मामलों में उनका सक्रिय सहयोग मिलता है।

    व्यक्तिगत जीवन में सत्यनिष्ठा के लाभ:

    • इससे व्यक्ति की विश्वसनीयता बढ़ती है। विश्वसनीयता बढ़ने से बाज़ार, रणनीति या प्रशासन में उसकी सफलता की संभावना बढ़ती है।
    • सम्मान बढ़ने से उसे आत्मसंतोष प्राप्त होता है। इससे निष्पादन और बेहतर होता है।
    • अगर ऐसे व्यक्ति से कोई गलती हो भी जाती है तो उसे अपवाद समझा जाता है या यह माना जाता है कि उसका इरादा गलत नहीं रहा होगा।