• प्रश्न :

    भारत में लोगों का जीवन धर्म के आधार पर संचालित होता है जिसमें विभिन्न धर्मों के कानून मुख्य भूमिका निभाते हैं। ऐसे में क्या आप मानते हैं कि भारत में समान नागरिक संहिता को लागू कर दिया जाना चाहिये? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिये।

    15 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज

    उत्तर :

    भूमिका में:- 

    प्रश्नगत कथन के संदर्भ में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारंभ करें।

    विषय-वस्तु में:-

    • विभिन्न धर्मों के कानूनों पर संक्षिप्त चर्चा करें, जैसे :
    • हिन्दू विधि अधिनियम, 1956
    • मुस्लिम विधि (शरीयत) अधिनियम, 1937
    • ईसाई विधि, 1936 आदि। 

    उपर्युक्त धार्मिक कानूनों की विविधता के संदर्भ में समान नागरिक संहिता को लागू करने के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें, जैसे :

    • भारतीय संविधान के अनुच्छेद-44 में सामान नागरिक संहिता का प्रावधान। 
    • रूढ़ियों और अंधविश्वासों को त्याग कर खुले मन से संविधान के आदर्शो को अपनाना। 
    • समान नागरिक संहिता को क्रमिक रूप से लागू करना आदि। 

    अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

    नोट: निर्धारित शब्द-सीमा में उत्तर को विश्लेषित करके लिखें।