अंतर्राष्ट्रीय संबंध (सितंबर 2025) | 14 Aug 2025
प्रश्न 1. भारत-ब्रिटेन विज़न 2035 के प्रमुख स्तंभों की विवेचना कीजिये। इसके तहत भारत को क्या रणनीतिक लाभ प्राप्त हो सकते हैं? समझाइये।
प्रश्न 2. BRICS के वर्तमान वैश्विक महत्त्व का विश्लेषण कीजिये एवं 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में उठाए गए प्रमुख मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा कीजिये।
प्रश्न 3. भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय संबंध समय के साथ किस प्रकार विकसित हुए हैं? कूटनीतिक, आर्थिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में साझेदारी का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 4. भारत-नामीबिया रणनीतिक साझेदारी में रक्षा, खनिज, और सतत् विकास जैसे क्षेत्रों की भूमिका पर प्रकाश डालिये।
प्रश्न 5. भारत-घाना संबंधों में हालिया प्रगति को रेखांकित करते हुए, भारत-अफीका सहयोग के व्यापक संदर्भ में इसकी भूमिका की चर्चा कीजिये।
प्रश्न 6. भारत की विदेश नीति में कैरेबियाई देशों विशेष रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो का क्या स्थान है? चर्चा कीजिये।