भूगोल एवं आपदा प्रबंधन (सितंबर 2025) | 14 Aug 2025
प्रश्न 1. भारतीय हिमालयी क्षेत्र के समक्ष बढ़ते पारिस्थितिक संकट के प्रमुख कारणों और प्रभावों की विवेचना करते हुए, इसके सतत् विकास के लिये आवश्यक उपायों पर प्रकाश डालिये।
प्रश्न 2. ग्रेट निकोबार परियोजना से जुड़े पर्यावरणीय और भूकंपीय जोखिमों की आलोचनात्मक जाँच करते हुए, इसके सतत् कार्यान्वयन हेतु आवश्यक उपायों का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 3. भारत की समुद्री महत्त्वाकांक्षाओं को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारकों और चुनौतियों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये तथा इस क्षेत्र के सतत् विकास हेतु आवश्यक उपायों का सुझाव दीजिये।
प्रश्न 4. भारत में आपदाओं की बढ़ती भेद्यता के प्रमुख कारणों का विश्लेषण कीजिये तथा आपदा प्रबंधन को राहत-केंद्रित दृष्टिकोण से समुत्थानशक्ति निर्माण की ओर ले जाने के लिये आवश्यक उपायों का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 5. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सामरिक, आर्थिक तथा पारिस्थितिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए, इस क्षेत्र में सतत् विकास सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक उपायों का विश्लेषण कीजिये।