आंतरिक सुरक्षा (मई 2025) | 14 May 2025

प्रश्न 1. एकीकृत थिएटर कमान की संकल्पना को समझाते हुए चर्चा कीजिये कि यह भारत की सुरक्षा रणनीति को कैसे प्रभावित कर सकती है?

प्रश्न 2. आतंकवाद और विद्रोह विरोधी अभियानों में ड्रोन तकनीक की भूमिका का आकलन कीजिये। क्या यह परंपरागत अभियानों की तुलना में अधिक प्रभावी है? समझाइये।

प्रश्न 3. आतंकवाद, संगठित अपराध और साइबर खतरों से निपटने में बहुपक्षीय खुफिया सहयोग की क्या भूमिका हो सकती है? ग्लोबल इंटेलिजेंस सम्मेलन के संदर्भ में चर्चा कीजिये।

प्रश्न 4. भारत के हथियार आयात में गिरावट आने के बावजूद वह अभी भी विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बना हुआ है। इस प्रवृत्ति के प्रमुख कारणों और उसके दीर्घकालिक प्रभावों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 5. क्रिप्टोकरेंसी एक ओर वित्तीय नवाचार को बढ़ावा देती है, तो दूसरी ओर विनियमन की चुनौतियाँ भी प्रस्तुत करती है। भारत में संतुलित क्रिप्टोकरेंसी विनियमन की आवश्यकता का मूल्यांकन कीजिये।