संवैधानिक/ प्रशासनिक घटनाक्रम (मई 2025) | 14 May 2025
प्रश्न 1. भारतीय न्याय प्रणाली में अधिकरणों (Tribunals) की भूमिका की व्याख्या कीजिये एवं चर्चा कीजिये कि अधिकरणों को सशक्त बनाने के लिये किन सुधारों की आवश्यकता है?
प्रश्न 2. परिसीमन से जुड़ी संवैधानिक और कानूनी व्यवस्थाओं की समीक्षा कीजिये। क्या वर्तमान प्रणाली संघीय ढाँचे तथा निष्पक्ष प्रतिनिधित्व के सिद्धांतों के अनुरूप है? समझाइये।
प्रश्न 3. इंटरनेट शटडाउन का लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर क्या प्रभाव पड़ता है? भारत के संदर्भ में हालिया उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिये।
प्रश्न 4. संविधान में मौलिक अधिकारों (FRs) और नीति निदेशक तत्त्वों (DPSPs) के बीच समन्वय स्थापित करने के लिये भविष्य में कौन-से सुधार किये जा सकते हैं? चर्चा कीजिये।
प्रश्न 5. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 के संदर्भ में उचित वर्गीकरण की अवधारणा की व्याख्या कीजिये एवं यह समानता के अधिकार को कैसे प्रभावित करता है, समझाइये।
प्रश्न 6. भारत में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिये कौन-से सुधार आवश्यक हैं? चर्चा कीजिये।