अंतर्राष्ट्रीय संबंध (मार्च 2025) | 13 Mar 2025
प्रश्न 1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों में सुधार के लिये हाल ही में हुए समझौतों की समीक्षा कीजिये।
प्रश्न 2. क्वाड के 20 वर्षों के सहयोग के बाद, इसके भविष्य के विकास के लिये संभावित दिशा और चुनौतियाँ क्या हो सकती हैं? चर्चा कीजिये।
प्रश्न 3. भारत और लैटिन अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा कीजिये एवं इस क्षेत्र में भारत के लिये क्या प्रमुख अवसर तथा चुनौतियाँ हैं? समझाइये।
प्रश्न 4. भारत और मालदीव के बीच रक्षा सहयोग की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण कीजिये। इस सहयोग को और प्रभावी बनाने के लिये कौन-से कदम उठाए जा सकते हैं? समझाइये।
प्रश्न 5. अफीकी संघ समर्थन और स्थिरीकरण मिशन (AUSSOM) तथा अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सहयोग से सोमालिया की स्थिरता में क्या सुधार हुआ है? चर्चा कीजिये।
प्रश्न 6. डीप स्टेट लोकतांत्रिक शासन और नीतिगत निर्णयों को कैसे प्रभावित करता है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिये।
प्रश्न 7. प्रवासी भारतीयों के योगदान को ध्यान में रखते हुए भारत में प्रवासी भारतीय दिवस का महत्त्व और इसकी भूमिका का मूल्यांकन कीजिये।