भारतीय समाज और सामाजिक मुद्दे (मार्च 2025) | 13 Mar 2025

प्रश्न 1. ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत दिये गए अधिकारों और प्रावधानों का व्यावहारिक कार्यान्वयन क्या है? क्या यह अधिनियम ट्रांसजेंडर समुदाय के लिये सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 2. मैनुअल स्कैवेंजिंग की प्रथा को समाप्त करने हेतु लागू किये गए कानूनों और उनके प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये।

प्रश्न 3. विमुक्त जनजातियों को ब्रिटिश शासन के दौरान अपराधी जनजातियों के रूप में वर्गीकृत किया गया था। इस वर्गीकरण के कारण उत्पन्न चुनौतियों और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये उठाए गए कदमों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 4. विभिन्न देशों में बुर्का या नकाब पर प्रतिबंध के निर्णय को सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ में कैसे देखा जा सकता है? क्या यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक अधिकारों के बीच एक संतुलन स्थापित करने का प्रयास है? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 5. समलैंगिक विवाह के कानूनीकरण के लिये भारतीय सर्वाेच्च न्यायालय के फैसले और इसके संविधानिक प्रभावों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 6. वैश्विक पोषण लक्ष्यों (GNTs) को प्राप्त करने में देरी के कारणों का विश्लेषण कीजिये। इस संदर्भ में भारत की स्थिति का मूल्यांकन कीजिये और इसे प्राप्त करने के लिये आवश्यक कदमों पर चर्चा कीजिये।