अंतर्राष्ट्रीय संबंध (जून 2025) | 31 May 2025
प्रश्न 1. "भारत-श्रीलंका संबंध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामरिक साझेदारी पर आधारित हैं, किंतु समसामयिक भू-राजनीतिक चुनौतियाँ इन्हें नई दिशा दे रही हैं।" स्पष्ट कीजिये।
प्रश्न 2. अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के आर्थिक प्रभावों का विश्लेषण कीजिये और भारत के लिये इसके संभावित परिणामों पर चर्चा कीजिये।
प्रश्न 3. यूक्रेन संकट, पश्चिम एशिया संघर्ष और अफ्रीका में मध्यस्थता की घटनाओं के आलोक में ग्लोबल साउथ की कूटनीतिक क्षमता का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 4. बिम्सटेक (BIMSTEC) मंच भारत के ‘एक्ट ईस्ट नीति’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट नीति’ को किस प्रकार मज़बूती प्रदान करता है? छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के आलोक में उत्तर दीजिये।
प्रश्न 5. भारत और अमेरिका की सॉफ्ट पावर रणनीतियों की तुलना करते हुए, वैश्विक प्रभाव में वृद्धि करने हेतु सॉफ्ट पावर की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 6. बलूचिस्तान में जारी उग्रवाद और पाकिस्तान की जवाबी सैन्य कार्रवाइयों की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिये।