इतिहास और कला एवं संस्कृति (जून 2025) | 31 May 2025

प्रश्न 1. रॉलेट एक्ट और जलियांवाला बाग हत्याकांड से संबंधित घटनाओं ने भारतीय राष्ट्रवाद को किस प्रकार रूपांतरित किया? स्वतंत्रता संग्राम में इनके प्रभाव और जन-मानस पर पड़े सामाजिक-राजनीतिक प्रभावों का विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 2. वर्तमान भारत में इतिहास लेखन और स्मृति की राजनीति के संदर्भ में औरंगज़ेब एवं मराठा साम्राज्य की भूमिका का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।

प्रश्न 3. "रबींद्रनाथ टैगोर के राष्ट्र-निर्माण के प्रयास राजनीतिक सक्रियता से कहीं आगे बढ़ गए और उन्होंने संस्कृति, शिक्षा तथा नैतिक राष्ट्रवाद को अपनाया।"चर्चा कीजिये।

प्रश्न 4. गांधी और अंबेडकर की विचारधाराएँ अलग-अलग थीं, लेकिन सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता समान थी। उनके दृष्टिकोणों की तुलना कीजिये और भारत के संवैधानिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण पर उनके प्रभाव का आकलन कीजिये।

प्रश्न 5. भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांतवाद जैसे सिद्धांत आज के वैश्विक नैतिक, पर्यावरणीय एवं सामाजिक संकटों में किस प्रकार मार्गदर्शक सिद्ध हो सकते हैं? जैन धर्म की शिक्षाओं की समकालीन प्रासंगिकता का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।