विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (जुलाई 2025) | 08 Jul 2025
प्रश्न 1. स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ते वैश्विक प्रयासों की परिस्थिति में स्वच्छ ऊर्जा और AI विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये। साथ ही, भारत के लिये इस संतुलन को प्राप्त करने हेतु संभावित रणनीतियों का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 2. हाल ही में PSLV-C61/EOS-09 मिशन की असफलता ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित कई चिंताओं को जन्म दिया है। इस संदर्भ में EOS-09 जैसे उपग्रहों की रणनीतिक महत्ता की चर्चा करते हुए इसरो को भविष्य में किन तकनीकी एवं नीतिगत सुधारों की आवश्यकता है, विवेचना कीजिये।
प्रश्न 3. भारत 6G विज़न, वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है, किंतु इसके क्रियान्वयन में कई संरचनात्मक, नीतिगत और तकनीकी चुनौतियाँ विद्यमान हैं। इस कथन की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिये।
प्रश्न 4. क्वासी स्टिडी स्टेट कॉस्मोलॉजी थ्योरी ब्रह्मांड की उत्पत्ति को लेकर एक वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है, जो वैज्ञानिक सोच की विविधता को दर्शाती है। इस कथन की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिये।
प्रश्न 5. डीप टेक स्टार्टअप्स की अवधारणा को स्पष्ट कीजिये तथा भारत में इनके विकास की संभावनाओं और चुनौतियों का सम्यक विश्लेषण कीजिये।