अंतर्राष्ट्रीय संबंध (जुलाई 2025) | 08 Jul 2025
प्रश्न 1. शिमला समझौते (1972) के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख कीजिये। क्या हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए इसे निलंबित किया जाना चाहिये? समझाइये।
प्रश्न 2. भारत-पश्चिम एशिया संबंधों में इज़रायल और सऊदी अरब जैसे परस्पर विरोधी देशों के साथ संतुलन साधने की भारत की नीति का मूल्यांकन कीजिये।
प्रश्न 3. भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, भारत की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘ग्लोबल वैल्यू चेन’ रणनीतियों को किस प्रकार सशक्त कर सकता है? चर्चा कीजिये।
प्रश्न 4. G20 की कार्यप्रणाली की समालोचना कीजिये। क्या इसका बढ़ता प्रभाव वैश्विक शासन में सुधार का संकेत देता है? समझाइये।
प्रश्न 5. भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के बीच संबंध केवल ऊर्जा निर्भरता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। टिप्पणी कीजिये।