पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (जुलाई 2025) | 08 Jul 2025

प्रश्न 1. नगरीय ऊष्मा द्वीप (UHI) प्रभाव के कारणों, परिणामों और शमन रणनीतियों की विस्तृत चर्चा कीजिये। इस संदर्भ में, भारत के प्रमुख महानगरों में UHI के प्रभाव को कम करने के लिये अपनाई जा रही नीतियों और उनके कार्यान्वयन की चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। 

प्रश्न 2. भारत की अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली नगरीकरण के विस्तार के साथ तालमेल बैठाने में अपर्याप्त है। बुनियादी ढाँचे के अभाव और नीतिगत उपायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। 

प्रश्न 3. भारत में जैवविविधता संरक्षण में स्वदेशी समुदायों के योगदान की विवेचना कीजिये तथा आधुनिक संरक्षण प्रयासों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये उपयुक्त उपाय सुझाइये। 

प्रश्न 4. भारत में वन संरक्षण और पुनर्रोपण को प्रौद्योगिकी आधारित बनाने से न केवल वनों की रक्षा होती है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन शमन, जैवविविधता संरक्षण एवं सतत् विकास की दिशा में एक रणनीतिक निवेश भी है। इस कथन के आलोक में सतत् वन प्रबंधन के लिये आधुनिक प्रौद्योगिकी के विभिन्न अनुप्रयोगों की विवेचना कीजिये। 

प्रश्न 5. आर्कटिक क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता और भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्द्धा के चलते वैश्विक रुचि बढ़ रही है। इस संदर्भ में भारत की आर्कटिक नीति और उसकी रणनीतिक, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय प्राथमिकताओं का विश्लेषण कीजिये।