विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (फरवरी 2025) | 13 Feb 2025

प्रश्न 1. अंतरिक्ष यातायात और अंतरिक्ष मलबे की समस्या का समाधान करने के लिये अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्त्व पर विस्तार से चर्चा कीजिये। क्या भारत को इस मामले में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिये? समझाइये।

प्रश्न 2. भारत में अनुसंधान एवं विकास (R&D) के क्षेत्र में निवेश बढ़ाने हेतु सरकार की नीतियों और योजनाओं का मूल्यांकन कीजिये। क्या भारत में अनुसंधान को व्यावसायिक दृष्टिकोण से अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 3.  क्वांटम सैटेलाइट के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और भविष्य की योजनाओं का मूल्यांकन कीजिये।

प्रश्न 4.  डार्क मैटर और डार्क एनर्जी क्या हैं? ब्रह्मांड के विकास और संरचना में उनकी भूमिकाओं पर चर्चा कीजिये।              

प्रश्न 5.  खेतों में आग की समस्या और इसके पर्यावरणीय प्रभावों को देखते हुए, इसरो के एल्गोरिदम में सुधाार करने से किस प्रकार की नई चुनौतियाँ और अवसर उत्पन्न हो सकते हैं? चर्चा कीजिये।