इतिहास, कला एवं संस्कृति (फरवरी 2025) | 13 Feb 2025
प्रश्न 1. राजराज चोल प्रथम के शासनकाल में चोल साम्राज्य की प्रशासनिक संरचना की क्या प्रमुख विशेषताएँ थीं? उनके शासन के दौरान प्रशासनिक सुधारों का विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 2. लघु चित्रकला की उत्पत्ति और विकास के प्रमुख चरणों की चर्चा कीजिये एवं इन चित्रों की विशेषताओं तथा ऐतिहासिक महत्त्व को स्पष्ट कीजिये।
प्रश्न 3. कुम्हरार में पाए गए मौर्यकालीन सभा भवन के अवशेषों से हमें उस समय की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक संरचना के बारे में क्या जानकारी मिलती है? चर्चा कीजिये।
प्रश्न 4. द्वितीय विश्व युद्ध ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को किस प्रकार प्रभावित किया? इस युद्ध के परिणामस्वरूप भारतीय राजनीति में आए बदलावों का विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 5. मानव के क्रमिक विकास को स्पष्ट कीजिये। प्राकृतिक चयन और अनुकूलन के सिद्धांतों का इसमें क्या योगदान है? समझाइये।