पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (फरवरी 2025) | 13 Feb 2025

प्रश्न 1.  भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के मुख्य निष्कर्षों पर चर्चा कीजिये। इन निष्कर्षों के भारत के जलवायु परिवर्तन प्रयासों पर क्या प्रभाव हो सकते हैं? समझाइये।    

प्रश्न 2.  पेरिस समझौते के तहत देशों द्वारा किये गए राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDCs) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। क्या स्वैच्छिक NDCs जलवायु परिवर्तन से निपटने में प्रभावी साबित हो रहे हैं? टिप्पणी कीजिये।

प्रश्न 3.  प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये एक वैश्विक कानूनी संधि की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये। क्या उत्पादन कटौती जैसे मुद्दे विकासशील देशों के हितों को प्रभावित कर सकते हैं? समझाइये।     

प्रश्न 4.   समुद्री संरक्षित क्षेत्रों (MPAs) की स्थापना के लिये हाई सीज़ पर BBNJ समझौते के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये।          

प्रश्न 5.   ‘आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’ इस कथन का विश्लेषण कीजिये।           

प्रश्न 6.   UNCCD का ड्रॉट एटलस सूखा प्रबंधन में कैसे सहायक है? इसके माध्यम से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में भूमि क्षरण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की पहचान तथा समाधान में किस प्रकार की भूमिका निभाई जा सकती है? चर्चा कीजिये।