आर्थिक घटनाक्रम (फरवरी 2025) | 13 Feb 2025

प्रश्न 1.  गिग इकॉनमी के विकास में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की भूमिका पर चर्चा कीजिये और समझाइये कि कैसे यह भारत में रोज़गार के नए अवसर उत्पन्न कर रहा है?

प्रश्न 2.  सड़क सुरक्षा के लिये संयुक्त राष्ट्र का ‘दूसरा दशक (2021-2030)’ भारत में किस प्रकार प्रभावी हो सकता है? सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिये भारत को किन नीतिगत बदलावों की आवश्यकता है? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 3.  डिज़ाइन कानून संधि (DLT) के उद्देश्य और भारत के लिये इसकी महत्ता पर चर्चा कीजिये। इस संधि के प्रभावों के संदर्भ में भारत की बौद्धिक संपदा और व्यापार नीति पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 4.  ग्रामीण भारत में व्याप्त गरीबी, बेरोज़गारी और आर्थिक असमानताओं के कारणों का विश्लेषण कीजिये तथा इसके समाधान हेतु सरकार को कौन-सी नीतियाँ लागू करनी चाहिये? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 5.  भारत की डीरेगुलेशन रणनीति का मूल्यांकन कीजिये और आर्थिक विकास पर इसके प्रभाव की समीक्षा कीजिये।

प्रश्न 6.   कोकिंग कोल को ‘महत्त्वपूर्ण खनिज’ के रूप में मान्यता देने की आवश्यकता और उसके प्रभावों का मूल्यांकन कीजिये।

प्रश्न 7.   अन्न चक्र और SCAN प्रणालियों के द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार की प्रक्रिया का विश्लेषण कीजिये। इन पहलुओं से लाभार्थियों को प्राप्त संभावित लाभ की चर्चा कीजिये।

प्रश्न 8.   भारत को चीन प्लस वन रणनीति का लाभ उठाने में किन मुख्य बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है? इन बाधाओं को दूर करने के लिये उपाय सुझाइये।