विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (अगस्त 2025) | 14 Jul 2025

प्रश्न 1.  भारत में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के कारणों और इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये एवं इसके समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख कीजिये।

प्रश्न 2.  AI-संचालित स्वायत्त उपग्रह क्या हैं? अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में इन उपग्रहों के महत्त्व का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये और इनसे जुड़ी नैतिक एवं सुरक्षा चुनौतियों पर प्रकाश डालिये।

प्रश्न 3.  भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी मिशन (NQM) के अंतर्गत अति-सुरक्षित संचार को बढ़ावा देने के प्रयासों की समीक्षा कीजिये।

प्रश्न 4.  IoT आधारित तकनीकों का कृषि, स्वास्थ्य और शहरी प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उपयोग भारत को किस प्रकार ‘स्मार्ट भविष्य’ की ओर ले जा सकता है? उदाहरण सहित उत्तर दीजिये।

प्रश्न 5.  इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) पारंपरिक वाहनों की तुलना में कम प्रदूषणकारी तो माने जाते हैं, परंतु क्या ये पूरी तरह पर्यावरण के लिये अनुकूल हैं? चर्चा कीजिये।