भूगोल एवं आपदा प्रबंधन (अगस्त 2025) | 14 Jul 2025

प्रश्न 1.  भारत में शहरी बाढ़ की समस्या प्राकृतिक कारणों के साथ-साथ नियोजन की विफलता को भी दर्शाती है। इस पर नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा अपनाई गई नीतियों की प्रभावशीलता पर चर्चा कीजिये और आवश्यक सुधार सुझाइये।

प्रश्न 2.  भूमि-प्रबंधन और वन बहाली में ‘लोक सहभागिता’ की क्या भूमिका है? भारत के किसी एक सफल पारिस्थितिकी समुत्थान परियोजना का उल्लेख कीजिये।

प्रश्न 3.  तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्यों और प्रस्तावित कार्य योजनाओं की समीक्षा कीजिये। भारत के लिये इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 4.  समय से पूर्व मानसून आगमन से क्या अभिप्राय है? इसके विभिन्न कारकों पर चर्चा करते हुए बताइये कि ये कैसे भारत की जलवायु को प्रभावित करता है?

प्रश्न 5.  भारत में एक प्रभावी और विश्वसनीय कार्बन क्रेडिट बाज़ार के निर्माण की दिशा में वर्तमान प्रयासों की समीक्षा कीजिये। इसमें मौजूद प्रमुख चुनौतियों और समाधान बताइए।