आर्थिक घटनाक्रम (अप्रैल 2025) | 14 Apr 2025
प्रश्न 1. भारतीय कर प्रणाली में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की भूमिका की तुलना कीजिये एवं क्या भारत को अप्रत्यक्ष करों की तुलना में प्रत्यक्ष करों को बढ़ावा देना चाहिये? तर्क सहित उत्तर दीजिये।
प्रश्न 2. भारत की आर्थिक वृद्धि में कृषि की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताइये कि बजट 2025-26 में इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये कौन-कौन से प्रमुख कदम उठाए गए हैं?
प्रश्न 3. भारत में अनुबंध कृषि के विकास का विश्लेषण कीजिये और यह किसानों एवं कृषि उद्योग के लिये कैसे लाभकारी सिद्ध हो रही है? चर्चा कीजिये।
प्रश्न 4. केंद्रीय बजट 2025-26 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिये किये गए प्रमुख प्रावधानों का विश्लेषण कीजिये और उनके संभावित प्रभावों पर चर्चा कीजिये।
प्रश्न 5. केंद्रीय बजट 2025-26 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिये प्रस्तावित प्रमुख सुधारों का विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 6. रेपो रेट में कटौती की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये।
प्रश्न 7. राजकोषीय समेकन से आप क्या समझते हैं? भारत में इसके महत्त्व और चुनौतियों की विवेचना कीजिये।