संवैधानिक/ प्रशासनिक घटनाक्रम (अप्रैल 2025) | 14 Apr 2025

प्रश्न 1. भारत में न्यायिक रिक्तियों को भरने के लिये तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति को एक अस्थायी समाधान माना जाता है। इस संदर्भ में इसकी उपयोगिता और सीमाओं का विश्लेषण कीजिये।

प्रश्न 2. भारत में मौलिक अधिकारों की सुरक्षा में रिट क्षेत्राधिकार की क्या भूमिका है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।

प्रश्न 3. सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पीजी मेडिकल कोर्स में अधिवास-आधारित आरक्षण को असंवैधानिक ठहराने के प्रमुख आधार क्या हैं? न्यायिक दृष्टांतों के साथ स्पष्ट कीजिये।

प्रश्न 4. केंद्र प्रायोजित योजनाओं (CSS) के प्रभावी कार्यान्वयन में राजकोषीय संघवाद की भूमिका को समझाइये।

प्रश्न 5. मृत्युदंड की वैधता और औचित्य पर चर्चा कीजिये। क्या यह न्यायिक विवेक और मानवाधिकारों के बीच संतुलन स्थापित करता है? समझाइये।

प्रश्न 6.   भारतीय नौकरशाही में लेटरल एंट्री की आवश्यकता क्यों महसूस की गई? इस नीति के प्रमुख लाभ और चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये।