वैश्विक खुशहाली रिपोर्ट 2023 | 23 Mar 2023

हाल ही में यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क ने वर्ल्ड खुशहाली रिपोर्ट 2023 जारी की, जो देशों को खुशहाली के आधार पर रैंक प्रदान करती है।

वर्ल्ड खुशहाली रिपोर्ट: 

  • वर्ल्ड खुशहाली रिपोर्ट वर्ष 2012 के बाद से प्रत्येक वर्ष 20 मार्च के आसपास इंटरनेशनल डे ऑफ खुशहाली सेलिब्रेशन के हिस्से के रूप में प्रकाशित की जाती है।
  • यह रिपोर्ट 150 से अधिक देशों में लोगों के सर्वेक्षण डेटा के आधार पर वैश्विक स्तर पर खुशहाली हेतु रैंक प्रदान करती है।
  • इस वर्ष रिपोर्ट में 136 देशों को शामिल किया गया है।
  • रैंकिंग खुशहाली को मापने हेतु छह प्रमुख कारकों का उपयोग करती है- सामाजिक सहयोग, आय, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति।
  • देशों की रैंकिंग करने के अलावा रिपोर्ट 2023 में दुनिया की स्थिति का मूल्यांकन भी करती है।

विभिन्न देशों का प्रदर्शन:

  • शीर्ष प्रदर्शनकर्त्ता:
    • फिनलैंड, लगातार छठी बार शीर्ष पर है, डेनमार्क दूसरे स्थान पर रहा, इसके बाद तीसरे स्थान पर आइसलैंड है। 
    • पिछले वर्ष की भाँति ही इस वर्ष भी शीर्ष 20 प्रदर्शनकर्त्ताओं के आँकड़ों में कुछ विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं, एक छोटा सा परिवर्तन यह है कि लिथुआनिया ने 20वें स्थान के रूप में शीर्ष 20 में अपनी जगह बना ली है। 
  • सबसे खराब प्रदर्शनकर्त्ता: 
    • अफगानिस्तान सबसे खराब प्रदर्शनकर्त्ता रहा, उसके बाद क्रमशः लेबनान, सिएरा लियोन, ज़िम्बाब्वे का स्थान है।
  • भारत का प्रदर्शन: 
    • 136 देशों में भारत 125वें स्थान पर है, जो इसे विश्व के सबसे कम खुशहाल देशों में से एक के रूप में प्रदर्शित करता है।
      • वर्ष 2022 में भारत 146 देशों में 136वें स्थान पर था।
    • यह नेपाल, चीन, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे अपने पड़ोसी देशों से भी पीछे है।

सतत् विकास समाधान नेटवर्क (SDSN): 

  • वर्ष 2012 में  संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समाधान नेटवर्क (UN-SDSN) को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के तत्त्वावधान में शुरू किया गया था।
  • SDSN शिक्षा, अनुसंधान, नीति विश्लेषण और वैश्विक सहयोग के माध्यम से सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) एवं जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को कार्यान्वित करने के लिये एकीकृत दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा/से वह/वे सूचक है/हैं, जिसका/जिनका IFPRI द्वारा वैश्विक भुखमरी सूचकांक (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) रिपोर्ट बनाने में उपयोग किया गया है? (2016) 

  1. अल्प-पोषण   
  2. शिशु वृद्धिरोधन  
  3. शिशु मृत्युदर   

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये: 

(a)  केवल 1   
(b) केवल 2 और 3   
(c) 1, 2 और 3 
(d) केवल 1 और 3  

उत्तर (c) 


प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन, विश्व के देशों के लिये 'सार्वभौम लैंगिक अंतराल सूचकांक (ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स)' का श्रेणीकरण प्रदान करता है? (2017)

(a) विश्व आर्थिक मंच
(b) UN मानव अधिकार परिषद 
(c) UN वूमन
(d) विश्व स्वास्थ्य संगठन

उत्तर: (a) 


प्रश्न. वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Global Financial Stability Report)' किसके द्वारा तैयार की जाती है? (2016)

(a) यूरोपीय केंद्रीय बैंक
(b) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(c) अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक
(d) आर्थिक सहयोग तथा विकास संगठन

उत्तर: (b) 

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस