संयुक्त राष्ट्र वैश्विक भू-स्थानिक सूचना प्रबंधन (UN-GGIM) | 21 Oct 2025

स्रोत: पी. आई. बी.

भारत को 2025-2028 के कार्यकाल हेतु एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिये संयुक्त राष्ट्र वैश्विक भू-स्थानिक सूचना प्रबंधन (UN-GGIM-AP) का सह-अध्यक्ष चुना गया है।

  • भू-स्थानिक डेटा समय-आधारित डेटा है जो पृथ्वी की सतह पर किसी विशिष्ट स्थान से संबंधित होता है। यह विभिन्न चरों (Variables) के बीच संबंधों की जानकारी प्रदान कर सकता है और पैटर्न और प्रवृत्तियों को उजागर कर सकता है।
  • सह-अध्यक्ष का चुनाव एशिया-प्रशांत देशों में भू-स्थानिक नवाचार, क्षमता निर्माण और क्षेत्रीय सहयोग में भारत के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।
  • भारत UN-GGIM रणनीतिक ढाँचे के अंतर्गत सुरक्षित डिजिटल परिवर्तन, सुशासन और डेटा-संचालित निर्णय लेने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

UN-GGIM

  • संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के नेतृत्व में UN-GGIM का उद्देश्य विकास एजेंडा सहित भू-स्थानिक सूचना के उपयोग से संबंधित वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना तथा भू-स्थानिक सूचना प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक नीति निर्माण के लिये एक निकाय के रूप में कार्य करना है।
  • UN-GGIM-AP, पाँच क्षेत्रीय UN-GGIM समितियों में से एक है, जो 56 एशिया-प्रशांत देशों का प्रतिनिधित्व करती है और भू-स्थानिक सहयोग, क्षमता निर्माण तथा आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय लाभों के लिये साझा समाधानों को बढ़ावा देती है।

और पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस