दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



चर्चित स्थान

UK ने फाॅकलैंड द्वीपों पर अपनी संप्रभुता की पुनः पुष्टि की

  • 28 Apr 2026
  • 9 min read

स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया

हाल ही में इस मुद्दे पर अमेरिका के रुख की संभावित समीक्षा की खबरों के बीच यूनाइटेड किंगडम ने पुनः स्पष्ट किया कि फॉकलैंड द्वीप समूह पर संप्रभुता उसी के पास है।

  • ब्रिटेन ने आत्मनिर्णय के सिद्धांत पर ज़ोर देते हुए कहा कि द्वीपवासियों ने भारी बहुमत से ब्रिटिश ओवरसीज़ टेरिटरी के रूप में बने रहने की अपनी इच्छा व्यक्त की है।
  • अर्जेंटीना ने द्वीपों (माल्विनास) पर अपना दावा दोहराया और विवाद के समाधान के लिये द्विपक्षीय वार्त्ता  को पुनः शुरू करने की मांग की।

फॉकलैंड द्वीप समूह

  • फॉकलैंड द्वीपसमूह (माल्विनास) दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। यह दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी तट से लगभग 300 मील पूर्व में स्थित है।
  • इस क्षेत्र में दो प्रमुख द्वीप—पूर्वी फॉकलैंड और पश्चिमी फॉकलैंड—तथा सैकड़ों छोटे द्वीप और टापू शामिल हैं।
  • ये द्वीप 1833 से ब्रिटिश नियंत्रण में हैं (1982 के फॉकलैंड युद्ध के दौरान अर्जेंटीना के संक्षिप्त कब्ज़े  को छोड़कर) हालाँकि संप्रभुता को लेकर अर्जेंटीना अब भी दावा करता है।

Falkland_Islands

और पढ़ें: फाॅकलैंड द्वीप संबंधी विवाद 

close
Share Page
images-2
images-2