टॉमहॉक मिसाइल | 17 Oct 2025
चर्चा में क्यों?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया है कि यदि रूस वर्तमान संघर्ष को कम करने के लिये कोई विश्वसनीय कदम नहीं उठाता है तो वाशिंगटन यूक्रेन को लंबी दूरी की टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलें (Tomahawk Cruise Missiles) उपलब्ध कराने पर विचार कर सकता है।
टॉमहॉक मिसाइलें क्या हैं?
- टॉमहॉक मिसाइल: यह लंबी दूरी की, सभी मौसमों में कार्य करने वाली, सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल है। इसे उच्च-मूल्य वाले या अत्यधिक सुरक्षित लक्ष्यों पर सटीक प्रहार करने के लिये जाहाज़ों और पनडुब्बियों से प्रक्षेपित किया जा सकता है।
- इस मिसाइल का निम्न ऊँचाई वाला उड़ान पथ और उन्नत मार्गदर्शन प्रणालियाँ इसे रडार से बचने और जटिल भू-भागों में नेविगेट करने में सक्षम बनाती हैं।
- प्रणोदन: यह मिसाइल प्रक्षेपण के समय एक ठोस प्रणोदक प्रक्षेपित करती है, फिर एक टर्बोफैन पर चलती है जो न्यूनतम ऊष्मा उत्सर्जित करता है, इसलिये इसे इन्फ्रारेड सेंसर से पहचानना मुश्किल होता है।
- मार्गदर्शन प्रणालियाँ: उच्च परिशुद्धता के लिये GPS, जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली (INS), TERCOM (भू-भाग मानचित्रण) और DSMAC (डिजिटल दृश्य मिलान) का उपयोग करती हैं।
- आधुनिक संस्करण उड़ान के बीच में पुनर्प्रोग्रामिंग की अनुमति देते हैं, जिससे वास्तविक समय में लक्ष्य समायोजन या मिशन निरस्तीकरण संभव हो जाता है।
क्रूज़ मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल में क्या अंतर है?
पैरामीटर |
क्रूज़ मिसाइल |
बैलिस्टिक मिसाइल |
पथ |
अपेक्षाकृत सीधा और नियंत्रित मार्ग का अनुसरण करती है। |
प्रक्षेप्य पथ में चलती है, इसका मार्ग गुरुत्वाकर्षण, वायु प्रतिरोध और कोरिओलिस बल पर निर्भर करता है। |
उड़ान पथ |
संपूर्ण उड़ान के दौरान पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर रहती है। |
पृथ्वी के वायुमंडल को छोड़कर बाहर जाती है और फिर पुनः प्रवेश करती है। |
मारक क्षमता |
शॉर्ट रेंज़ मिसाइल। |
लॉन्ग रेंज की मिसाइल। |
भारतीय उदाहरण |
ब्रह्मोस (BrahMos), निर्भय (Nirbhay), LRLACM। |
पृथ्वी-I एवं II, अग्नि शृंखला, धनुष, शौर्य, के-15 (सागरिका), K-4 (पनडुब्बी से प्रक्षेपित)। |
वैश्विक उदाहरण (Global Examples) |
टॉमहॉक (Tomahawk – अमेरिका), कैलिब्र (Kalibr – रूस), सीजे-10 (CJ-10 – चीन), बाबर (Babur – पाकिस्तान)। |
मिनटमैन-III (Minuteman III – अमेरिका), डीएफ-41 (DF-41 – चीन), आरएस-24 यार्स (RS-24 Yars – रूस), शाहीन-II (Shaheen-II – पाकिस्तान)। |
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. टॉमहॉक मिसाइलें क्या हैं और उनका प्रयोग कौन करता है?
लॉन्ग-रेंज, सबसोनिक क्रूज़ मिसाइलें हैं, जिनका उपयोग अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया द्वारा किया जाता है; इन्हें शिप या सबमरीन से लॉन्च किया जाता है ताकि उच्च-मूल्य लक्ष्यों पर सटीक हमले किये जा सकें।
2. क्रूज़ मिसाइलों की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
ये वायुमंडल में उड़ान भरने, मार्गदर्शित, उपध्वनिक या अध्वनिक, निरंतर शक्ति से संचालित, अत्यधिक सटीक, ~2,000 किमी तक की दूरी, पारंपरिक या परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम हैं।
3. बैलेस्टिक मिसाइलों की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
यह पैराबोलिक ट्राजेक्टरी का पालन करती हैं, वायुमंडल से बाहर जाती हैं और पुनः प्रवेश करती हैं, लंबी दूरी (300–12,000 किमी), कम सटीक, पारंपरिक या न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाती हैं।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)
प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2023)
बैलिस्टिक मिसाइल अपनी पूरी उड़ान में अवध्वनिक चाल पर प्रधार-नोदित होती हैं, जबकि क्रूज़ मिसाइल केवल उड़ान के आरंभिक चरण में रॉकेट संचालित होती हैं।
अग्नि-V मध्यम दूरी की पराध्वनिक क्रूज़ मिसाइल है, जबकि ब्रह्मोस ठोस ईंधन चालित अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर:(d)
प्रश्न. कभी-कभी समाचार में उल्लिखित ‘टर्मिनल हाई ऑल्टिट्यूड एरिया डिफेंस (टी.एच.ए.ए.डी.)’ क्या है? (2018)
(a) इज़रायल की एक राडार प्रणाली
(b) भारत का घरेलू मिसाइल-प्रतिरोधी कार्यक्रम
(c) अमेरिकी मिसाइल-प्रतिरोधी प्रणाली
(d) जापान और दक्षिण कोरिया के बीच एक रक्षा सहयोग
उत्तर: (c)