थेय्यम | 07 Mar 2022

हाल ही में केरल पर्यटन विभाग ने सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये ‘थेय्यम’ प्रदर्शन नामक एक वार्षिक मंदिर उत्सव की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की है।

Theyyam

थेय्यम:

  • थेय्यम केरल और कर्नाटक राज्य में नृत्य पूजा का एक लोकप्रिय अनुष्ठान है।
  • इसमें हज़ारों साल पुरानी परंपराएँ और रीति-रिवाज शामिल हैं।
  • लोग थेय्यम को स्वयं को भगवान से जुड़ने के एक माध्यम के रूप में मानते हैं और इस प्रकार वे थेय्यम से आशीर्वाद मांगते हैं।
  • प्रत्येक थेय्यम एक पुरुष या एक महिला है, जिसने वीर कर्म करके या पुण्य जीवन व्यतीत करके दैवीय स्थिति प्राप्त की है।
  • अधिकांश थेय्यम को शिव या शक्ति (शिव की पत्नी) का अवतार माना जाता है या हिंदू धर्म के इन प्रमुख देवताओं के साथ उनके मज़बूत संबंध हैं।
  • 400 से अधिक थेय्यम के कारक मौजूद हैं। इनमें से कुछ बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।

थेय्यम के प्रमुख प्रकार: 

  • विष्णुमूर्ति:
    • केवल दो वैष्णव थेय्यम हैं - दैवतार और विष्णुमूर्ति।
    • ये थेय्यम भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं।
    • ये थेय्यम पलन्थाई कन्नन की कहानी बताता है, जो भगवान विष्णु के बहुत बड़े भक्त थे।
  • गुलिकन:
    • गुलिकन को मृत्यु और न्याय के हिंदू देवता यम का अवतार माना जाता है।
    • भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार, गुलिकन भगवान शिव के सबसे महत्वपूर्ण योद्धाओं में से एक थे।
  • कुट्टीचथन:
    • यह ब्राह्मण जाति का थेय्यम है।
    • माना जाता है कि कुट्टीचथन थेय्यम की उत्पत्ति विष्णु माया में भगवान शिव के लिये हुई थी।

Major Dances in India

Dances-of-India

विगत वर्षों के प्रश्न 

प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2014)

1. गरबा : गुजरात
2. मोहिनीअट्टम : ओडिशा
3. यक्षगान : कर्नाटक

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3 
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (c)

स्रोत: द हिंदू