सूर्यकिरण XIX – 2025 | 27 Nov 2025

स्रोत: पी.आई.बी

भारत–नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण XIX - 2025’ के 19वें संस्करण का आयोजन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सैन्य सहयोग को और गहरा करने के उद्देश्य से किया गया।

  • सूर्यकिरण: यह संयुक्त अभ्यास वर्ष 2011 में पहली बार शुरू हुआ था। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र अधिदेश के अध्याय VII के तहत उप-पारंपरिक अभियानों का अभ्यास करना है, जो शांति स्थापना और संघर्ष-प्रबंधन मिशनों के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
    • प्रशिक्षण क्षेत्रों में जंगल युद्ध, पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR), चिकित्सा प्रतिक्रिया, पर्यावरण संरक्षण और एकीकृत भू-विमानन अभियानों अभियानों को शामिल किया गया है।
    • 19वें संस्करण में मानव रहित हवाई प्रणाली (UAS), ड्रोन-आधारित ISR, AI-सक्षम निर्णय मदद उपकरण, मानव रहित लॉजिस्टिक वाहन और बख्तरबंद सुरक्षा प्लेटफॉर्म जैसी उभरती तकनीकों का एकीकरण किया गया है।

भारत-नेपाल रक्षा संबंध

  • सैन्य संबंध: 1816 की सुगौली संधि, नेपाल के गोरखा प्रमुखों और ब्रिटिश भारतीय सरकार के बीच एक समझौता, ने एंग्लो-नेपाली युद्ध (1814-16) को समाप्त कर दिया तथा भारतीय (तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय) सेना में नेपाली भर्ती का मार्ग प्रशस्त किया।
  • शांति और मैत्री संधि 1950: शांति और मैत्री संधि 1950 ने आर्थिक भागीदारी, संपत्ति स्वामित्त्व, व्यापार, निवास और आवागमन में एक दूसरे के नागरिकों को राष्ट्रीय व्यवहार प्रदान किया।

Nepal

और पढ़ें: भारत-नेपाल सहयोग को मज़बूत करना