सूर्य किरण XVI | 16 Dec 2022

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के 16वें संस्करण "सूर्य किरण-XVI" का आयोजन  नेपाल में सलझंडी के नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में किया जा रहा है।

Nepal

अभ्यास के बारे में: 

  • यह भारत और नेपाल के बीच प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक सैन्य अभ्यास है।
  • इस अभ्यास के उद्देश्य हैं:
    • दोनों देशों के सैनिकों द्वारा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में सैन्य संबंध स्थापित करना
    • आपदा प्रबंधन के तहत मानवीय सहायता प्रदान करना
    • उग्रवाद विरोधी अभियानों के संचालन के दौरान प्राप्त हुए अनुभवों को साझा करना।
    • दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता विकसित करना तथा अनुभव साझा करना।
  • सूर्य किरण के 15वें संस्करण का आयोजन भारत में  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में किया गया था।

स्रोत: पी.आई.बी.