सुपर टाइफून रागासा | 24 Sep 2025

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

सुपर टाइफून रागासा ने ताइवान में भारी नुकसान पहुँचाया। मूसलाधार बारिश के साथ आया यह तूफान पूर्वी एशिया (फिलीपींस, ताइवान, चीन और हॉन्गकॉन्ग) में व्यापक क्षति का कारण बना। तूफान के कारण दर्जनों लोग लापता हो गए हैं और कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

  • यह वर्ष 2025 का एक शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात है, जिसे सुपर टाइफून के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसके केंद्र (आँख) के पास अधिकतम स्थिर हवाओं की गति 260 किमी प्रति घंटे तक पहुँच गई।

सुपर टाइफून (चक्रवात)

  • परिचय: एक सुपर टाइफून (चक्रवात) एक बहुत ही शक्तिशाली तूफान होता है, जो कैटेगरी 5 के हरिकेन के समान होता है, जिसकी हवाएँ लगभग 253 किमी/घंटा की गति से चलती हैं। ये तूफान आमतौर पर पश्चिमी प्रशांत महासागर में चीन, जापान और फिलीपींस के पास बनते हैं। 
  • कैटेगरी: नीचे दिये गए मानदंड भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा तैयार किये गए हैं, जो बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव वाली प्रणालियों को उनकी क्षति पहुँचाने की क्षमता के आधार पर वर्गीकृत करता है, यह प्रणाली WMO द्वारा अपनाई गई है। 

विक्षोभ के प्रकार 

वायु की गति (किमी/घंटा में) 

लो प्रेशर (निम्न दाब)  

31 से कम 

डिप्रेशन 

31-49 

डीप डिप्रेशन 

49-61 

साइक्लोन स्टॉर्म (चक्रवाती तूफान) 

61-88 

सीवियर साइक्लोन स्टॉर्म (गंभीर चक्रवाती तूफान) 

88-117 

सुपर साइक्लोन 

221 से अधिक 

Cyclone

और पढ़ें: चक्रवात का लैंडफॉल