सुदर्शन सेतु | 26 Feb 2024

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा सुदर्शन सेतु (जिसे ओखा-बेयट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज भी कहा जाता है) का उद्घाटन किया, जो ओखा मुख्य भूमि और गुजरात में बेयट द्वारका द्वीप को जोड़ने वाला, भारत का सबसे लंबा केबल-आधारित पुल है।

  • यह पुल तकनीकी रूप से एक समुद्री लिंक है, जो गुजरात के लिये पहला पुल है, जिसकी कुल लंबाई 4,772 मीटर है, जिसमें 900 मीटर लंबा केबल-आधारित पुल है।
    • इसमें फुटपाथ के ऊपरी हिस्से पर सौर पैनल भी लगाए गए हैं, जिससे एक मेगावाट बिजली उत्पन्न होती है।
  • केंद्र सरकार ने इस परियोजना के रणनीतिक महत्त्व को रेखांकित करते हुए इसे वित्तपोषित किया।
  • बेट द्वारका, केंद्रशासित प्रदेश दीव के बाद गुजरात तट पर दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
  • सौराष्ट्र के समुद्री तट के साथ चलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 51 के एक हिस्से के रूप में निर्मित पुल, गुजरात सड़क और भवन विभाग के NH डिविज़न द्वारा बनाया गया था।
  • अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और साथ ही यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है।

और पढ़ें… अटल सेतु न्हावा शेवा सी लिंक