स्लिनेक्स-25 | 22 Aug 2025
भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास स्लिनेक्स-25 का 12वाँ संस्करण 18 अगस्त, 2025 को कोलंबो में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- उन्होंने 1987 और 1990 के बीच श्रीलंका में शांति अभियानों के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भारतीय शांति सेना (Indian Peace Keeping Force- IPKF) स्मारक पर श्रद्धांजलि भी दी।
- वर्ष 2005 में शुरू किये गए स्लिनेक्स द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालन, आपसी समझ और सर्वोत्तम अभ्यास आदान-प्रदान को बढ़ाना है।
- श्रीलंका में भारतीय नौसैनिक जहाज़ों की तैनाती ने भारत और श्रीलंका के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी में एक और अध्याय जोड़ा तथा क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा और विकास (सागर) के दृष्टिकोण के अनुरूप स्थिरता तथा सुरक्षा में योगदान दिया।
- रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग: भारत-श्रीलंका का अन्य द्विपक्षीय अभ्यास मित्र शक्ति (सेना) है, जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।
- भारत मानवीय सहायता और आपदा राहत के क्षेत्र में श्रीलंका के लिये 'प्रथम प्रत्युत्तरदाता' के रूप में कार्य करता है।
और पढ़ें: भारत-श्रीलंका संबंध |