रूस द्वारा न्यू स्टार्ट (START) का निलंबन | 25 Feb 2023

हाल ही में रूस ने अमेरिका के साथ अंतिम प्रमुख सैन्य समझौते न्यू स्टार्ट संधि से हटने के अपने इरादे की घोषणा की है।

INF-Treaty

न्यू स्टार्ट संधि:

  • पृष्ठभूमि: 
    • "नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि" (New START), जिसे START-I के नाम से जाना जाता है, को वर्ष 1991 में अमेरिका एवं तत्कालीन USSR के मध्य हस्ताक्षरित किया गया था और यह संधि वर्ष 1994 में लागू हुई। 
    • START-I संधि जिसने परमाणु वारहेड्स और अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBMs) की संख्या को प्रत्येक पक्ष के लिये क्रमशः 6,000 एवं 1,600 की सीमा तक सीमित कर दिया, वर्ष 2009 में समाप्त हो गई और इसे पहले SORT द्वारा (जिसे मॉस्को की संधि के रूप में भी जाना जाता है) तथा बाद में न्यू स्टार्ट संधि द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।
  • न्यू स्टार्ट: 
    • न्यू स्टार्ट संधि "रणनीतिक आक्रामक शस्त्रों को और कम करने एवं सीमित करने के उपायों पर संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रूसी संघ के बीच 5 फरवरी, 2011 से प्रभावी हुई। इस संधि ने अंतर-महाद्वीपीय श्रेणी के परमाणु हथियारों पर नई सत्यापन संबंधी सीमाएँ निर्धारित कीं।
    • दोनों देशों को फरवरी 2018 तक रणनीतिक आक्रामक हथियारों पर संधि की केंद्रीय सीमाओं के अनुरूप होना था और फिर संधि लागू रहने की अवधि तक उन सीमाओं के अंदर रहना था। अमेरिका तथा रूसी संघ बाद में फरवरी 2026 तक इस संधि का विस्तार करने पर सहमत हुए थे।

निलंबन के निहितार्थ: 

  • संधि के निलंबन से अमेरिका हेतु अनुपालन की निगरानी करना अधिक कठिन हो सकता है।
  • यह देखते हुए कि रूस ने पहले ही परमाणु हथियार साइटों के आपसी निरीक्षण और एक द्विपक्षीय सलाहकार आयोग में भागीदारी को निलंबित कर दिया है। यदि पुतिन/रूस द्वारा परमाणु हथियारों की आवाज़ाही तथा अन्य संबंधित विकास पर नियमित रिपोर्टिंग और डेटा विनिमय बंद कर दिया जाता है तो यह एक गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न कर सकता है
  • यह कदम "पूरी तरह से प्रतीकात्मक" है अर्थात् इस कदम को युद्ध समाप्त करने के संदर्भ में रूस से संपर्क करने के लिये अमेरिका पर दबाव डालने के रूप देखा जा सकता है ताकि रूस अपने अनुसार शर्तों को निर्धारित कर सके।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, पिछले वर्ष के प्रश्न  

प्रश्न. "न्यू स्टार्ट संधि" (New START treaty) समाचारों में रही थी। यह संधि क्या है? (2011) 

(a) यह संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रूसी संघ के बीच नाभिकीय शस्त्रों की कटौती हेतु द्विपक्षीय सामरिक महत्त्व की संधि है।
(b) यह पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के सदस्यों के बीच बहुपक्षीय ऊर्जा सुरक्षा सहयोग संधि है।
(c) यह रूसी संघ तथा यूरोपीय संघ के बीच ऊर्जा सुरक्षा सहयोग संधि है।
(d) यह ब्रिक्स (BRICS) देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिये की गई बहुपक्षीय सहयोग संधि है।

उत्तर: (a) 

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस